कोरोना दुनिया में: एक महीने में मरीजों के मिलने की रफ्तार 50% कम हुई, लेकिन अमेरिका में अभी भी हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस मिल रहे

कोरोना दुनिया में: एक महीने में मरीजों के मिलने की रफ्तार 50% कम हुई, लेकिन अमेरिका में अभी भी हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस मिल रहे


  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो बोलिविया की है। यहां शवों का अंतिम संस्कार करने वाले कर्मचारियों ने प्रोटेस्ट किया। ये सभी कोरोना के चलते इंडस्ट्री प्रभावित होने से नाराज हैं और सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।

दुनिया में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में करीब 50% की गिरावट दर्ज हुई है। 6 जनवरी को पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर 8 लाख 45 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे, जो 6 फरवरी को घटकर 4 लाख 95 हजार के करीब पहुंच गए। मौत की रफ्तार में भी 20% की गिरावट हुई है। जनवरी में हर दिन 15 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो रही थी। अब 10 से 13 हजार मौतें हो रहीं हैं।

अमेरिका में अभी भी हर दिन 1 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को यहां 1 लाख 5 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। अच्छी बात ये है कि पहले के मुकाबले इसमें गिरावट हुई है। जनवरी तक हर दिन 1.50 लाख से 2.25 लाख तक नए केस मिल रहे थे।

दुनिया में अब तक 10.63 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 10 करोड़ 63 लाख 29 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7 करोड़ 79 लाख 70 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 23 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अभी 2 करोड़ 58 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें करीब 1 लाख की हालत गंभीर है।

वर्ल्ड कोरोना अपडेट्स

  • चीन की ड्रग रेगुलेटर अथॉरिटी ने देश में दूसरी कोरोना वैक्सीन के लिए सशर्त मंजूरी दे दी है। कोरोनावैक नाम की यह वैक्सीन सिनोवैक बायोटेक ने तैयार की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि कोरोनावैक को मास वैक्सीनेशन के लिए अप्रूवल मिल गया है। उधर, चीन ने नेपाल को मदद के तौर पर वैक्सीन के 5 लाख डोज देने का वादा किया है। इसकी पहली खेप जल्द ही भेजी जाएगी।
  • चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली से फोन पर कहा कि उनका देश वैक्सीन के मामले में नेपाल को तवज्जो देगा। इसी दौरान वांग ने नेपाल को वैक्सीन के 5 लाख डोज देने का भरोसा दिया। पहले काठमांडू में चीन की एम्बेसी की ओर से कहा गया था कि नेपाल को 3 लाख डोज दिए जाएंगे।
  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने शुक्रवार को ही कहा था कि चीन की 2 वैक्सीन इमरजेंसी यूज के लिए एडवांस स्टेज में हैं। अब तक WHO सिर्फ फाजइर की वैक्सीन को WHO की मंजूरी मिली है। ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और साउथ कोरिया की एसके बायोसाइंस का भी आकलन किया जा रहा है।
  • WHO के मुताबिक, दुनिया में 238 वैक्सीन डेवलप की जा रही हैं। इनमें से 63 का कई देशों में क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। चीन में 16 वैक्सीन पर काम चल रहा है। ये ट्रायल के अलग-अलग फेज में हैं। चीन में अब तक 3.2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। चीन ने गरीब देशों को 1 करोड़ डोज देने की पेशकश की है, ताकि वहां समय से वैक्सीनेशन शुरू हो सके।
  • भारत ने अपने एक और करीबी देश कंबोडिया को 1 लाख डोज की सप्लाई के लिए मंजूरी दे दी है। इंडियन एम्बेसी ने शनिवार को कहा कि कंबोडिया भारत का अहम साझीदार है। हमें यहां के लोगों की सेहत की चिंता है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 27,519,636 473,528 17,268,517
भारत 10,827,170 155,028 10,521,409
ब्राजील 9,449,088 230,127 8,326,798
रूस 3,951,233 76,229 3,436,326
UK 3,911,573 111,264 1,862,645
फ्रांस 3,296,747 78,603 231,549
स्पेन 2,971,914 61,386 N/A
इटली 2,611,659 90,618 2,091,923
तुर्की 2,516,889 26,577 2,404,416
जर्मनी 2,277,600 61,741 2,020,900

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)



Source link