Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीकानेर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फड़ बाजार स्थित पठानों की मस्जिद से शनिवार को अजमेर उर्स के लिए जायरीन रवाना हुए। ख्वाजा हिंद के राजा एकता कमेटी द्वारा अजमेर उर्स के काफिले को मुख्य अतिथि डॉ. पीके सरीन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कोचर, राहुल जादूसंगत आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कमेटी के सदर इश्तियाक अहमद नागौरी, उप सदर अफरीदी पठान ने बताया, काफिले में कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए 151 यात्रियों काे ही शामिल किया गया है।
जायरीनों के लिए पूरे रास्ते कमेटी की ओर से रहने व खाने-पीने की निशुल्क सेवा दी जाएगी। जायरीनों की सेवा के लिए असगर गौरी, गुलाम जिलानी, डॉ. साबिर अली, जहूर पठान, अरबाज पठान, मनु चौहान, तुलसीराम चांवरिया, सद्दाम गौरी, बिल्लू पठान, दानिश पठान आदि सेवादार रवाना हुए।