Tender for power connection to Intakvel, work order stuck | इंटकवेल तक बिजली कनेक्शन के लिए हुआ टेंडर, वर्क आॅर्डर के चक्कर में अटका काम

Tender for power connection to Intakvel, work order stuck | इंटकवेल तक बिजली कनेक्शन के लिए हुआ टेंडर, वर्क आॅर्डर के चक्कर में अटका काम


मंदसौर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • रेलवे से डेढ़ साल की मशक्कत में मिली थी 3 माह की अनुमति पर काम नहीं हुआ
  • 2 साल में पूरी होने वाली चंबल योजना 4 साल बाद भी अधूरी, लोगों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

शहरवासियों को राेज पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मप्र शासन ने अमृत योजना में चंबल योजना को स्वीकृति दी। 2 साल में पूरी होने वाली योजना 4 साल बाद भी अधूरी है। योजना को लेकर जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार दोनों लापरवाह हैं, किसी को चंबल का पानी लाने में कोई रुचि नहीं है। डेढ़ साल के प्रयास के बाद रेलवे ने जनवरी में पेयजल लाइन निकालने की तीन माह की अनुमति दी। जिम्मेदार तीन माह में रेलवे लाइन के नीचे से पेयजल लाइन नहीं निकाल जाए। इसके चलते अब वापस अनुमति लेना होगी। यहीं नहीं बिजली कनेक्शन के लिए टेंडर होने के बाद वर्क आॅर्डर जारी नहीं किया जा रहा है। मप्र शासन ने शहरवासियों को राेज प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना में 52 करोड़ की चंबल योजना स्वीकृत की। योजना में ग्राम कोलवी से चंबल का पानी मंदसाैर लाना है। इसके लिए 53 किमी की पेयजल लाइन रामघाट तक डालना है एवं ग्राम कोलवी में पंप हाऊस, पॉवर स्टेशन तैयार करना है। योजना जून 2016 में शुरू हुई थी जो जून 2018 में पूरी होना थी लेकिन आज तक योजना में 40 फीसदी से अधिक काम अधूरा है। सांसद सुधीर गुप्ता भी साल में एक या दो बार समीक्षा बैठक लेते हैं, बड़ी-बड़ी बातें व निर्देश देकर चले जाते हैं। उसके बाद पांच-छह माह में अगली बैठक में वापस वहीं दिशा-निर्देश। योजना के कई कार्य आज तक अधूरे हैं। करीब डेढ़ से दो माह पहले सांसद ने समीक्षा बैठक ली, 15 अगस्त तक काम पूरा करने को कहा, लेकिन ग्राम कोलवी में इंटकवेल व पंप हाऊस में बिजली कनेक्शन के लिए नपा वर्क ऑर्डर तक जारी नहीं कर पाई। 

बिजली कनेक्शन : तकनीकी स्वीकृति भी 30 जून को जारी हो गई
चंबल योजना में ग्राम कोलवी में इंटकवेल तक पंप चलाने के लिए बिजली की जरूरत है। इसके लिए नपा ने लॉकडाउन से पहले करीब एक करोड़ का टेंडर निकाला जो स्वीकृत भी हो गया। तकनीकी स्वीकृति भी 30 जून को जारी हो गई। लेकिन नपा ने अब तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जिसके चलते बिजली कनेक्शन का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है।

डिगांव के यहां रोड क्राॅसिंग भी नहीं कर पाए जिम्मेदार
चंबल योजना का पानी लाने के लिए डिगांव चौराहा पर पेयजल लाइन को सीतामऊ मार्ग के नीचे से निकाला जाना है। इसके लिए करीब डेढ़ पहले ही एमपीआरडीसी ने अपनी शर्तों के अनुसार अनुमति जारी कर दी लेकिन आज तक यहां भी पेयजल लाइन का काम अधूरा ही है। 
स्वीकृति मिल गई, जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा
नपा जलकार्य सभापति दीपिका जैन ने कहा चंबल योजना में बिजली कनेक्शन की तकनीकी स्वीकृति के लिए रुके हुए थे। स्वीकृति आ गई है जल्द ही ठेकेदार को वर्क आॅर्डर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। शेष कार्याें के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किए हैं।

0



Source link