Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जयपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निकाय चुनाव परिणाम से पहले अजमेर नगर निगम में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी।
- तीन निकायों में निर्विरोध अध्यक्ष पहले से ही बन चुके हैं
- 20 जिलों में 28 फरवरी को 90 निकायों में हुआ था चुनाव
जयपुर। राज्य के 20 जिलों के निकायों में रविवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इनमें 90 निकायों में से 3 निकायों पर पहले से ही निर्विरोध अध्यक्ष बन चुके हैं। इनके अलावा अब 87 निकायों में अध्यक्ष के लिए यह मतदान प्रक्रिया चल रही है। दोपहर बाद नतीजे आना शुरू हो जाएंगे।
इस मतदान में इन निकायों के 2964 वार्ड पार्षद वोटिंग करेंगे। बांसवाड़ा के कुशलगढ़, झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ और नागौर के कुचेरा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव पहले से ही हो चुका है। रविवार को होने वाले मतदान में अध्यक्ष पद के लिए 197 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य के इन निकायों में 25 निकायों में भाजपा और 19 निकायों में कांग्रेस बहुमत में है। यदि क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो इनमें सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस के इतने बोर्ड बनना तय है। जबकि शेष में से भी भाजपा ज्यादा भारी नजर आ रही है, लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस को फायदा ज्यादा मिल सकता है। आमतौर पर देखा जाता रहा है कि जिसकी सत्ता होती है, निकायों में उसके प्रत्याशियों की जीत ज्यादा होती है। ऐसा कम ही देेखने में आता है कि सत्ताधारी पार्टी निकाय चुनाव में पीछे रह जाए, जैसे कि निकायों के परिणाम बता रहे हैं, भाजपा थोड़ा आगे निकलती दिख रही है।

अजमेर में वोट डालने के लिए पहुंचे निर्दलीय।
अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में से 48 भाजपा, 18 कांग्रेस, 13 निर्दलीय और 1 रालोपा सदस्य है, जो मतदान में भाग ले रहे है। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पिछली बार के निकाय चुनाव में भाजपा को बोर्ड बना था।