- Hindi News
- Local
- Mp
- Medical Education Minister Vishwas Sarang Says Congress Polytics On Campaign Against Former Chief Minister Uma Bharti’s Intoxication In Madhya Pradesh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस उमा भारती के बयान को दूसरी तरह से लोगों के सामने रख रही है।
- हम सब नशे के खिलाफ हैं, इसके खिलाफ जन जारगण जरूरी है
- सिर्फ सरकार के डंडे से दूर नहीं होगी, समाज को खड़ा होना होगा
मध्यप्रदेश में नशे को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने से सियासी जुबान तेज हो गई है। एक दिन पहले कांग्रेस ने सरकार को इस मुद्दे पर लेकर घेरा था, उसी के जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अब सफाई दी है। उन्होंने कि बीजेपी की सरकार हर समय से नशे के खिलाफ रही है। समाज को नशे से दूर रहना चाहिए। इसीलिए नर्मदा यात्रा के दौरान नशामुक्ति को मुख्य बिंदु में रखा गया था।
सभी को आगे आना होगा
इस कुरीति को दूर करना है, तो समाज को आगे आना होगा। सभी को इसके खिलाफ खड़ा होकर जनजारगण शुरू करना होगा। जहां तक उमा भारती के शराबबंदी अभियान शुरू करने की बात है तो सभी लोग नशे के खिलाफ हैं। उमा जो कह रही हैं, वो भी सामाजिक नशा मुक्ति की बात कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस इसे दूसरी तरह से परोस रही है। कांग्रेस के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं।
नशा मुक्ति प्रदेश के लिए जरुरी है। इसकी बहुत तेजी से आदत होती जा रही है। इसलिए जरूरी है कि हम सबको मिलकर इसके खिलाफ लोगों को जागरुक करें। यह सिर्फ सरकार के डंडे से समाप्त नहीं होगी। समाज को जागरुक होना पड़ेगा। खड़ा होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे से दूर करना है।
कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप
सारंग ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हकीकत सामने आई है। कांग्रेस ने जो प्रदर्शन किया, वो फ्लॉप शॉ साबित हुआ। आंदोलन में एक भी किसान सामने नही आया। उन्होंने रॉवर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर बेजा कब्जा किया। पहले कांग्रेस को उस कब्जे से मुक्त कराना चाहिए। किसानों के नाम पर सियासत नहीं की जाना चाहिए।