अनूठी पहल: भोपाल की सड़कों पर नियम तोड़ने वालों को ‘Red warning card ‘ जारी कर रहे हैं यमराज

अनूठी पहल: भोपाल की सड़कों पर नियम तोड़ने वालों को ‘Red warning card ‘ जारी कर रहे हैं यमराज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

यमराज और चित्रगुप्त यातायात नियमों का पालन न करने वालों को रेड वॉर्निंग कार्ड देते हुए।

  • शहर में यदि आपने कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ा तो यमराज के हाथों मिलेगा आपको ‘ Red warning card’

सड़क दुर्घटना में होने वाली अकाल मृत्यु एक अत्यंत खेद का विषय है, और वो भी तब जब इस तरह होने वाली मृत्यु को रोका जा सकता है, यातायात नियमों का पालन करने से। इतनी छोटी सी बात लोगों के समझ में क्यों नहीं आती इस बात से चिंतित यमराज स्वयं यमपुरी से चित्रगुप्त के साथ पृथ्वीलोक पर आए और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने डी.आई.जी. इरशाद वली से मुलाकात कर स्वयं ही लोगों को समझाइश देने का निर्णय लिया ।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 में यातायात पुलिस के साथ मिलकर एन.जी.ओ. ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘यमराज’ गतिविधि की शुरुआत की है। 6 फरवरी से शुरु हुई यह गतिविधि शहर के सभी मुख्य ट्रैफिक सिग्नल पर संस्था द्वारा की जाएगी। जिसकी शुरुआत कल न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहे से हुई। इस गतिविधि में यमराज और चित्रगुप्त साथ थें।



Source link