खींवसर कस्बे की घटना: शॉर्ट सर्किट से कूलर फैक्ट्री में आग लगी; नागौर से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया

खींवसर कस्बे की घटना: शॉर्ट सर्किट से कूलर फैक्ट्री में आग लगी; नागौर से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नागौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नागौर से दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची।

जिले के खींवसर कस्बे के पांचला रोड के पास रविवार सुबह एक कूलर की फैक्ट्री में आग लग गई। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसमें आग से कूलर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग जय अंबे एंटरप्राइजेज कूलर की फैक्ट्री में लगी। आग की लपटे देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नागौर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया।

आसमान में काला धुआं छा गया

बड़ी मात्रा में कूलर में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का सामान जलने के कारण फैक्ट्री के आसपास काला धुआं छा गया। खींवसर थाने के हेड कांस्टेबल रामरतन सहित जाब्ता मौके पर पहुंचा। इसके बाद नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

फैक्ट्री का सामान हुआ राख।

फैक्ट्री का सामान हुआ राख।

45 लाख के नुकसान का अनुमान

शुरूआती जांच में कुल 45 लाख के माल के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं, काफी सामान स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से बाहर निकालकर बचा लिया गया।

कुछ कूलर फैक्ट्री से बाहर निकाले गए।

कुछ कूलर फैक्ट्री से बाहर निकाले गए।



Source link