- Hindi News
- Women
- Lifestyle
- Girls’ Wardrobe Updated With Trendy 90s Suits, Its Matching And Contrast Variety Choice, Dungarees And Mom Shorts
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फैशन इंडस्ट्री में ट्रेंड्स हमेशा आते-जाते रहते हैं। कुछ ट्रेंड्स ऐसे होते हैं जो पहले बहुत पॉपुलर रहे हों, लेकिन फिर एकदम से गायब हो गए। अब एक बार फिर 90 के दशक के कुछ ट्रेंड्स स्टाइल का हिस्सा बन गए हैं। 90 का दशक नए-नए फैशन एक्सपेरिमेंट्स से भरा हुआ था। उस वक्त डेनिम्स, चोकर्स, डंगरी, विंग्ड लाइनर बहुत चलते थे। धीरे-धीरे इनकी जगह नए ट्रेंड्स ने ले ली। प्लेन सूट की अगर बात करें तो आपने सारा अली खान और जान्हवी कपूर जैसी यंग एक्ट्रेस को इनमें अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करते हुए देखा होगा। लेकिन, 90 के दशक में माधुरी दीक्षित ऑनस्क्रीन इसमें नजर आई थीं। एक बार फिर इसी तरह के सूट की वापसी हुई है। इसे मैचिंग या कंट्रास्ट में पहनना लड़कियों को भा रहा है।

इसी तरह डंगरी की बात करें तो वो शॉर्ट हो या फुल लेंथ, इन दिनों नया कूल ट्रेंड बन गई है। 90 के दशक में ये बेहद पॉपुलर थी। यही नहीं, मिनी शॉर्ट्स के बाद अब 90 के दशक के मॉम शॉर्ट्स ने वापसी की है। कई सेलेब्स को इन शॉर्ट्स में देखा जाता है। बेहद कंफर्टेबल ये शॉर्ट्स घर में जितने अच्छे लगते हैं, उतने ही बाहर भी पसंद किए जाते हैं। ये आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करते हैं। लिटिल गर्ल्स के बीच भी यह पहनावा फैशन में इन है।