- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Pack Used To Sell Cheap Cement With A Sack Of 180 Rupees In The Sack Of The Branded Company, Selling 255 To 300 Rupees Per Bag.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कंट्रक्शन साइड से लाता था नामी कंपनियों की बोरी, गोदाम में 400 बोरी सीमेंट और सिलाई मशीन जब्त
- गोहलपुर क्षेत्र के संजीवन अस्पताल के पीछे बना रखा था गोदाम, सीएसपी अखिलेश गौर की अगुवाई में हुई कार्रवाई
गोहलपुर पुलिस ने क्षेत्र में सस्ती कंपनी का सीमेंट ब्रांडेड कंपनी की बोरी में पैक करके बाजार में महंगे दामों पर बेचने का भंडाफोड़ किया। मौके पर पुलिस ने 400 बोरी जब्त किए हैं। वहीं सिलाई मशीन भी जब्त की है, जिससे बोरी को पैक किया जाता था। 27 साल का आरोपी पिछले दो महीने से इस गोरखधंधे में संलिप्त था। वह 150 से 180 रुपए वाली सस्ती सीमेंट लेकर उसे ब्रांडेड कंपनी की बोरी में पैक कर 255 से 300 रुपए की दर पर लोकल में बेचता था।

400 बोरी सीमेंट जब्त
सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर ने बताया कि मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद गोहलपुर टीआई रविंद्र गौतम के साथ थाने की टीम ने संजीवन अस्पताल के पीछे एक गोदाम में दबिश दी। मौके पर टेढ़ीनीम हनुमानताल निवासी शाहीद शाह मिला। गोदाम की तलाशी में 400 बोरी एससी, बिरला, बांगड़, डबल बुल आदि ब्रांडेड कंपनियों की बोरी में पैक सस्ता सीमेंट की बोरी जब्त किए।

कंट्रक्शन साइड से लाता था बोरी
सीएसपी गौर के मुताबिक आरोपी शहर में होने वाले कंट्रक्शन साइड से दो से तीन रुपए प्रति बोरी की दर से खाली बोरी खरीद लेता था। इसके बाद बाजार से ही सस्ती कंपनी की सीमेंट लेकर उसे ब्रांडेड कंपनी की बोरी में पैक कर देता था। प्रति बोरी उसे 70 से 100 रुपए का मुनाफा होता था। वह इस सीमेंट को आसपास के क्षेत्रों में कम क्षेत्र में निर्माण करने वालों को बेचता था। इसकी वजह से उसका खेल सामने नहीं आ पाया।
टेढ़ीनीम के अंसारी से सीखा था फर्जीवाड़ा
पूछताछ में सामने आया कि शाहीद शाह ने टेढ़ीनीम निवासी अंसारी सरनेम के व्यक्ति से उसने ये फर्जीवाड़ा सीखा था। पुलिस की एक टीम इस सरगना की तलाश में जुटी है। वह घर से फरार मिला। उसकी गिरफ्तारी पर और खुलासे की उम्मी है। मामले में आरोपी शाहीद के खिलाफ गोहलपुर थाने में धारा 420, ट्रेडमार्ग की धारा 5, 6 आदि के तहत कार्रवाई की गई है।