India vs England: 10 साल बाद भारतीय बॉलर्स ने की इतनी खराब गेंदबाजी, बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड– News18 Hindi

India vs England: 10 साल बाद भारतीय बॉलर्स ने की इतनी खराब गेंदबाजी, बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है. दो दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम पर भारी पड़ी है. जो रूट के शानदार दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट खोकर 555 रन बना लिए हैं. पांच गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया 180 डालने के बाद मेहमान टीम को ऑलआउट नहीं कर सकी है. इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों ने 19 नो बॉल डाले.  टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम के गेंदबाजों द्वारा डाला गया यह दूसरा सर्वाधिक नो बॉल है. इससे पहले टीम इंडिया ने 10 पहले श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 16 नो बॉल फेंके थे. भारत की ओर चेन्नई टेस्ट में बुमराह और नदीम ने छह-छह, इशांत शर्मा ने पांच जबकि अश्विन ने दो नो बॉल डाले.

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक नो बॉल डालने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों के नाम है, जिन्होंने 2014 में चटगांव में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पारी के दौरान सर्वाधिक 21 गेंद नो बॉल डाले थे. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच अब तक छह गेंदबाजों को आजमाया है. भारत की ओर से बुमराह, अश्विन, इशांत और नदीम ने दो-दो विकेट लिए हैं. इशांत 2010 में भी कोलंबो में उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसके गेंदबाजों ने 16 नो बॉल फेंके थे और इशांत ने उस समय भी दोनों पारियों में चार-चार नो बॉल फेंके थे. हालांकि भारत ने इस मैच में जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: मोहम्मद सिराज ने गुस्से में कुलदीप यादव की गर्दन पकड़ी, ड्रेसिंग रूम के बाहर लड़ाई, देखिए Video 

IND VS ENG: विराट कोहली की कप्तानी पर खड़े हुए सवाल, टीम के मना करने के बावजूद लिया DRS!

नदीम को है तकनीकी परेशानी

शाहबाज नदीम ने स्वीकार किया कि उन्हें कुछ तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ रहा है. नदीम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं क्रीज पर थोड़ा देर से ‘जंप’ कर रहा था जबकि मुझे ‘जंप’ के समय को थोड़ा जल्दी करना होगा. इसलिये इससे थोड़ी परेशानी हुई.’ उन्होंने कहा, ‘पहले दिन यह एक ज्यादा समस्या थी और आज उसकी तुलना में थोड़ी कम थी. मुझे वापस जाकर नेट पर इस समस्या को दूर करने के लिये काम करना होगा. ‘





Source link