- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- From Today, The Frontline Worker Starts Getting Vaccinated, Employees Of Police, Corporation, Administration, Revenue And Other Departments
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में कोरोना के उपचारत मरीज भी लगातार कम हो रहे हैं, इससे अस्पतालों में बड़ी संख्या में बेड भी खाली हो चुके हैं।
पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शनिवार को खत्म हो गया। अब आज 8 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिनमें पुलिस, प्रशासन से लेकर निगम और अन्य विभागों के कर्मचारी रहेंगे। 58 सेंटरों पर वैक्सीनेशन का यह अभियान कल से शुरू होकर 13 फरवरी तक जारी रहेगा। शनिवार को भी 157 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया था, मगर 85 ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इन्दौर में रविवार को ही 35 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज भी मिल गए हैं, जिनमें कोवैक्सिन की संख्या ही 31600 है।
स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जो पहला चरण चलाया गया, उसके लिए कोविशील्ड वैक्सीन आई थी। हालांकि कल भी 3690 कोविशील्ड के डोज आए हैं, वहीं 31600 डोज कोवैक्सिन के मिले हैं। इन्दौर में भी 16 जनवरी से पहले चरण का वैक्सीनेशन शुरू हुआ, जिसमें कल तक 27824 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि अभी 27 प्रतिशत बच गए या उन्होंने इनकार कर दिया।
अब सोमवार 8 फरवरी से 58 सेंटरों पर अधिकारियों-कर्मचारियों को वैक्सीन लगना शुरू होगी। 8 के बाद 10, 11, और 13 फरवरी को यह वैक्सीन लगेगी। फिलहाल 29629 फ्रंटलाइन वर्कर का पंजीयन हुआ है और बचे हुए लोगों को 15 फरवरी के माकअप राउंड में वैक्सीन लगाई जाएगी। उसके बाद तीसरे चरण में फिर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का नंबर लगेगा। पुलिस, निगम, प्रशासन, राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों का दूसरे चरण के लिए पंजीयन किया गया है।
21 जनवरी के बाद इंदौर में कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत
इंदौर में 21 जनवरी के बाद किसी भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। इंदौर में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 924 पर थमा हुआ है। मरीजों की रिकवरी दर भी 98 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। अब तक 7 लाख 94 हजार 621 सैंपलों की जांच हुई है। इनमें 57 हजार 718 मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें से 56 हजार 477 मरीज कोरोना को हराकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यानी रिकवरी दर 97.84 हो गई है। संक्रमण की दर भी लगातार कम हो रही है।
किसी समय इदौर में संक्रमण की दर 20 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, लेकिन अब यह 7.26 प्रतिशत हो गई है। शनिवार को 2250 सैंपलों की जांच में 49 संक्रमित मिले थे। गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना के उपचारत मरीज भी लगातार कम हो रहे हैं, इससे अस्पतालों में बड़ी संख्या में बेड भी खाली हो चुके हैं। इधर शहर में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगना भी जारी है।