इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में190.1 ओवर खेले. मैच के तीसरे दिन के शुरुआती खेल के बाद भारत ने बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन भारत की पारी में फ्लैट कहे जाने वाली पिच ने कोई मदद नहीं की. सभी भारतीय गेंदबाजों ने कड़ी मेहनत की. जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए. इंग्लैंड के दबदबे ने भारत की मुश्किलें बढ़ाई. अश्विन ने इंग्लैंड की पारी में सबसे ज्यादा ओवर फेंके. उनके द्वारा सबसे अधिक ओवर फेंकने के आंकड़े कुछ इस तरह हैं:
55.1 ओवर चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 2020-2021
53.0 ओवर एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011-12
52.5 ओवर एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19
52.3 ओवर कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ 2012-13
52.1 ओवर मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011-12
ऊपर के आंकड़े बताते हैं कि अश्विन ने 50 से अधिक ओवर दो साल पहले फेंके थे, 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ आत्मविश्वास से भरे हुए थे. उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ”ऑस्ट्रेलिया में स्पेशल रिजल्ट.” जीत ने उनके चेहेरे पर मुस्कान बिखेर दी थी. वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर नजर टिकाए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहला ही टेस्ट भारतीय गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं रहा.
एशिया में एक साथ 3 टेस्ट: भारत की हालत पतली, पाकिस्तान पस्त, बांग्लादेश हारा
रविचंद्रन अश्विन ने 55.1 ओवर फेंके और 146 रन दिए. इस दौरान उनके 5 ओवर मेडन रहे. उन्होंने 2.60 की इकोनॉमी से 3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह को भी तीन विकेट मिले. इशांत शर्मा और शाहबाज नदीम ने 2-2 विकेट झटके. वाशिंगटन सुंदर ने 26 ओवर फेंके और 98 रन दिए. उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.