3 positives found in two companies, 1 employee was coming on job even after giving sample | दो कंपनियों में मिले 3 पाॅजिटिव, 1 कर्मचारी सैंपल देने के बाद भी आ रहा था नौकरी पर

3 positives found in two companies, 1 employee was coming on job even after giving sample | दो कंपनियों में मिले 3 पाॅजिटिव, 1 कर्मचारी सैंपल देने के बाद भी आ रहा था नौकरी पर


महू13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औद्योगिक क्षेत्र की दो निजी कंपनियों में और तीन कोरोना पाॅजिटिव सामने आए हैं। इसमें से एक कर्मचारी कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के बाद भी नौकरी पर आता रहा। बुधवार रात को जब वह कोरोना पाॅजिटिव आया तब भी वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने के िलए घर से निकल चुका था। एक कंपनी के दो कर्मचारियों को इंदौर भर्ती किया गया है तो दूसरी कंपनी के एक कर्मचारी का बेटमा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल जा रहा है। 
सेक्टर 2 की पहाड़ी पर स्थित एक दवाई कंपनी के पैकिंग डिपार्टमेंट को दो कर्मचारी पाॅजिटिव निकले। इसमें एक कर्मचारी विश्वास नगर का है। 20 जुलाई को मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग का शिविर लगा तो उसने सिरदर्द होने पर जांच करवाई। इसके बाद भी वह 20 व 21 जुलाई की नाइट शिफ्ट में काम करने आता रहा। 22 जुलाई को जब उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तब भी रात 11 बजे से शुरू होने वाली नाइट शिफ्ट के लिए घर से निकल चुका था। कंपनी के अधिकारियों ने उसे काॅल कर काम पर नहीं आने के लिए कहा। उसे इंदौर के अरबिंदो हाॅस्पिटल में भर्ती किया है। यह कर्मचारी जिस साथी कर्मचारी के साथ बाइक पर आता उसके साथ ही 7 कर्मचारियों के सैंपल लेकर होम क्वारेंटाइन किया है। इसी कंपनी का एक छत्रछाया काॅलोनी निवासी कर्मचारी भी  पाॅजिटिव निकला। यह तबीयत बिगड़ने पर 19 जुलाई को इंदौर के एप्पल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा था। यहां उसका सैंपल लिया गया थो जो बुधवार को पाॅजिटिव निकला। यह कर्मचारी सैंपल लेने के 8 दिन पहले से ही छुट्टी पर था।
सेक्टर 3 में धागा बनाने वाली कंपनी का भी एक 35 वर्षीय कर्मचारी पाॅजिटव आया है। यह बेटमा रोड स्थित भोजपुरी काॅलोनी में रहता है। करीब महीनेभर से इसके पेट में दर्द था और इसने कंपनी के डाॅक्टर रवि वर्मा को भी दिखाया था। तबीयत बिगड़ने पर उसने बेटमा के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाई तो वह पाॅजिटिव निकला। बीएमओ चमनदीप अरोड़ा ने बताया कर्मचारियों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों व परिवार के सदस्यों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। गुरुवार को नगर पालिका के कर्मचारियों व कंपनी के कुछ कर्मचारियों सहित 46 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। िजनकी दो दिन बाद रिपोर्ट आएगी। विश्वास नगर, छत्रछाया और भोजपुरी काॅलोनी के कुछ घरों को कंटेनमेंट बनाया गया है। कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि जिस कर्मचारी का भी सैंपल लिया जाए उसे तत्काल छुट्टी पर भेज दिया जाए। 
कर्मचारी ने उठाई डिपार्टमेंट सील करने की मांग 
निजी कंपनी के कर्मचारी उमाकांत मिश्रा ने मांग की है कि जिस कंपनी के जिस डिपार्टमेंट में कोरोना पाॅजिटिव निकलने उसे सील किया जाना चाहिए ताकि दूसरे कर्मचारी इसकी चपेट में नहीं आएं। मिश्रा ने वे इस मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। 

वार्ड 11 की 65 साल की बुजुर्ग महिला और वार्ड 3 में 8 साल का बच्चा पाॅजिटिव

वार्ड 11 में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला व वार्ड 3 में 8 साल का बच्चा कोरोना पाॅजिटिव निकला है। महिला को इंदौर रैफर किया गया है वहीं बच्चे को उसके घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है। बच्चे की मां को पीपीई किट दी है ताकि यह पहनकर वो बच्चे की देख-भाल कर सके। उसे दी जाने वाली दवाई भी परिवार को देकर समय-समय पर देने के लिए कहा गया है।  क्षेत्र में लगातार कोरोना पाॅजिटिव की संख्या बढ़ रही है। 7 जुलाई से अब तक नगर में 14 और ग्रामीण क्षेत्र में एक कोरोना पाॅजिटिव निकल चुका है। इनमें से दो मरीज ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं। वहीं गुरुवार को वार्ड क्रमांक 11 और 3 में कोरोना के पाॅजिटिव मरीज निकलने पर तहसीलदार विनोद पाठक, नगर परिषद सीएमओ नागेंद्रराय कानूनगो, ोथाना प्रभारी रमेशचंद्र भास्करे, अनिल राठौर, पटवारी अखिलेश सिंह, ईश्वर शर्मा मौके पर पहुंचे ओर मरीजों के परिवार व आसपास के क्षेत्र के लोगों को होम क्वारेंटाइन किया। गुरुवार को 30 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए इंदौर भेजे गए।

0



Source link