होंडा WR-V पर ऑफर – होंडा अपनी इस कार पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस के तहत 15 हजार रुपये का डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस के तौर पर 6 हजार रुपये तक का डिस्काउंट के साथ 29,500 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज दे रही है. इस तरह होंडा WR-v पर आपको कुल 50,500 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं इस कार की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 8.55 लाख रुपये से 11.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है
यह भी पढ़ें: हाईवे पर यदि होता है एक्सीडेंट तो तुरंत मिलेगा इलाज, सरकार उठा रही है ये बड़ा कदम
होंडा जैज़ पर ऑफर – इस कार पर आपको 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये लॉयल्टी बोनस और 29,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है. इस मॉडल पर आप मैक्सिमम 50 हजार रुपये तक बचा सकते हैं. होंडा जैज़ की कीमत 7.55 लाख रुपये से 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है.
होंडा सिटी 2020 पर ऑफर – होंडा की इस कार पर आप 36,800 रुपये तक बचा सकते हैं. होंडा सिटी 2020 पर आपको 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, और एक्सचेंज बोनस के तहत 20 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी. वहीं इस कार पर लॉयल्टी बोनस के तौर पर 6 हजार रुपये डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही 10,800 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज भी मिलेगी. इस कार की कीमत 11 लाख रुपये से 14.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है.
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! गिग वर्कर्स को भी मिलेगा इंश्योरेंस कवर, अमेजन सहित कई कंपनियों ने बनाया फंड
होंडा अमेज पर ऑफर – होंडा की इस कार पर आपको 33 हजार तक की छूट मिल सकती है. इसमें आपको 12,500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट. एक्सचेंज बोनस के तहत आपको 12.5 से 15 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं लॉयल्टी बोनस के तौर पर आपको 6 हजार रुपये तक का डिस्काउंट और 18 हजार रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज मिलेगी. कार का प्राइस 6.22 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है.