Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो-
- क्राइम ब्रांच थाना में सोमवार रात हुआ मामला दर्ज
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सांइस कॉलेज अध्यक्ष ने की शिकायत
एक छात्र नेता को बदनाम करने के लिए उसके आंदोलन के पुराने वीडियो में वॉइस एडिटिंग कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। घटना सोमवार शाम की है। छात्र नेता ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच थाना में की है। छात्र नेता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात FIR दर्ज कर ली है।
क्राइम क्रांच थाना पहुंचकर दानाओली निवासी रोहित सोनी उर्फ चन्द्रप्रकाश सोनी ने शिकायत की है। शिकायत में बताया है कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में साइंस कॉलेज ईकाई का अध्यक्ष है। कुछ समय पूर्व उसने और उसके साथियों ने कॉलेज की बाउंड्री से लगी शराब की दुकान को हटाने के लिए आंदोलन चलाया था। तब कई लोगों ने उसके वीडियो बनाए थे। सोमवार शाम उसने सोशल मीडिया के एक प्लेट फार्म पर ‘ग्वालियर मैम्स’ नामक ग्रुप पर अपना वो वीडियो देखा, लेकिन उसमें वॉइस एडिटिंग कर कुछ आपत्तिजनक डाला गया था। उसमें वॉइस एडिटिंग कर डाला गया था कि ‘नौकरी दो या छोकरी दो और प्यार एक धोखा है’ इस वीडियो में हमारे संगठन का झंडा भी दिख रहा है। यह हमारे संगठन और मेरी छवि को खराब करने की साजिश है। छात्र नेता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही साइबर सेल के जरिए पता लगाया जा रहा है कि यह ग्रुप किसका है और यह वीडियो किसने अपलोड किया है।