- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Sanwar Road Jail, Which Has Been Closed For Years, Will Start Soon, Arrangements For Keeping 700 Prisoners
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
सांवेर रोड जेल का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। यहां तक कि जो स्टाफ क्वार्टर बने थे वह भी जर्जर हालत में हैं। इसे देखते हुए अब नई सेंट्रल जेल के पुनर्निर्माण का काम जल्द ही शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन गुजरात की जिस कंपनी ने निर्माण कार्य का ठेका लिया है वहां के अधिकारियों से निर्माण कार्यों को लेकर चर्चाओं का अंतिम दौर चल रहा है। इस निर्माणाधीन जेल में सबसे पहले 700 कैदियों के रखने वाली बैरकों का निर्माण किया जाएगा। जेल विभाग के नए डीजी अरविंद कुमार सिंह ने यह बात कही है। यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
283 प्रहरी मिलेंगे जल्द —जेल डीजी के मुताबिक जेल विभाग को 283 प्रहरी भी मिलने जा रहे हैं। जेलों में कैदियों को रखने की जितनी क्षमता है उतने ही कैदी रहें इसके लिए भी कुछ शहरों में नई जिला उप
जेलों का निर्माण किया जाएगा। सांवेर रोड जेल के पुनर्निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है और पुन: निर्माण के कार्य का ठेका लेने वाली गुजरात की कंपनियों के अधिकारियों के साथ र्माण कार्य को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है, यह कभी भी काम शुरू किया जा सकता है।
यह था मामला —2002 में शासन ने सांवेर रोड स्थित 50 एकड़ भूमि जेल विभाग को आवंटित की थी। यहां नई जेल का निर्माण होना था। जेल विभाग ने निर्माण को लेकर मप्र हाउसिंग बोर्ड से अनुबंध किया। निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च भी हुए। फिर अचानक काम को रोक दिया गया था । इसके बाद से काम अधूरा अब तक अधुरा पड़ा है।