- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Kotwar Was Burning In The Field By Burning Fire In The Cold, Fire Broke On The Spot Due To Fire In Clothes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खेत में बनी मचान व वह स्थान जहां बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई।
- राहतगढ़ के मोहासा गांव में बीती रात करीब 3 बजे की घटना
राहतगढ़ के मोहासा गांव में बीती रात एक 75 वर्षीय वृद्ध की आग से जलने से मौत हो गई। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। वृद्ध कोटवार था और फसल की रखवाली के लिए खेत में बने मचान पर सोने गया था। रात में नींद नहीं आने पर वृद्ध मचान से उतरकर आग जलाकर तापने लगा। तापते-तापते देर रात नींद का झोंका आने पर बुजुर्ग के कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह आग की चपेट में आ गया। आस-पड़ोस के खेत के लोग आग देखकर जब तक उसे बचाने पहुंचे तब तक वृद्ध की जलने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। राहतगढ़ टीआई अनिल सिंह ने बताया कि मोहासा गांव में रहने वाला बुजुर्ग गुलाब पिता भागुंती चढ़ार (75) धनौरा गांव में कोटवार है। सरकार से उसे मोहासा गांव में कुछ जमीन मिली है। जिसमें उसने फसल बोई है। बीती रात वह फसल की रखवाली के लिए घर से खेत में बने मचान पर सोने गया था। ठंड अधिक होने व नींद न आने से वृद्ध ने रात करीब डेढ़ बजे आग जला ली और मचान से नीचे उतरकर बैठकर तापने लगा। रात करीब 3 बजे नींद का झोंका आने पर बुजुर्ग के कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह जल गया। जिंदा जलते बुजुर्ग की चींखे सुनकर पास के खेत में सो रहा उसका बेटा गोवर्धन चढ़ार व एक अन्य पड़ोसी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक गुलाब की मौत हो चुकी थी। टीआई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। घटना की जांच के लिए मंगलवार सुबह से एफएसएल टीम भी मौके पर भेजी है। मृतक गुलाब का परिवार मोहासा गांव में स्थित घर में ही रहता था। उसके बच्चे व नाती-पोता भी हैं।