कॉलेज में दबंगई: पीजी कॉलेज में आधा दर्जन छात्रों ने दो छात्रों को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; उठक-बैठक भी लगवाई, केस दर्ज

कॉलेज में दबंगई: पीजी कॉलेज में आधा दर्जन छात्रों ने दो छात्रों को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; उठक-बैठक भी लगवाई, केस दर्ज



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Half A Dozen Students At PG College Beat Two Students With Kicking Punches, Making Videos And Putting Them On Social Media; A Sit up Was Also Organized, Case Registered

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़एक घंटा पहले

पीजी कॉलेज के छात्रों से मारपीट करते दूसरे छात्र।

  • एडमिशन के बाद डॉक्यूमेंट जमा कराने कॉलेज आए थे दोनों छात्र

शहर के पीजी कॉलेज के दो छात्रों को करीब आधा दर्जन लोगों ने लात-घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो भी बनाया। पहले तो छात्रों ने डर के मारे थाने में शिकायत नहीं की, लेकिन करीब एक माह बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर दोनों कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक करीब एक माह पहले जताना थाना क्षेत्र के गुड़ा सिमरिया गांव के रहने वाले शैलेंद्र यादव व धनाराम अहिरवार पीजी कॉलेज में एडमिशन के बाद कागजात जमा कराने आए थे। इसी दौरान कॉलेज के ही छात्र और इसी गांव के निवासी रामकुमार यादव, गगन सोनकिया, रवि यादव, राजा यादव और शैलेंद्र कॉलेज पहुंचे। पांचों आरोपी दोनों को कॉलेज के पास सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से जमकर पीटा। बाद में उठक-बैठक भी लगवाई। आरोपियों में से एक ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

डर के मारे नहीं की शिकायत

छात्रों ने पुलिस को बताया कि आरोपी कॉलेज में इसी तरह आए दिन मारपीट करते हैं। वह कॉलेज में धाक जमाना चाहते हैं। घटना के बाद दोनों छात्र दहशत में आ गए। इसी कारण थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब वीडियो वायरल होने के बाद दोनों छात्र कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link