बड़ा हादसा टला: निगम की गाड़ी का ब्रेक फेल हुआ; ट्रांसफाॅर्मर से टकराने से बची लेकिन गुमटी से टकराई, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

बड़ा हादसा टला: निगम की गाड़ी का ब्रेक फेल हुआ; ट्रांसफाॅर्मर से टकराने से बची लेकिन गुमटी से टकराई, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Corporation’s Car Brake Failed, Collision With Transformer Saved, Driver Saved Life By Jumping

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम की गाड़ी ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

भोपाल नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। गाड़ी ट्रांसफॉर्मर में टकराने से बच गई और इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। ऐशबाग थाना क्षेत्र में पुल बोगदा के पास नगर निगम की कचरा उठाने की गाड़ी का बुधवार सुबह 10 बजे अचानक ब्रेक फेल हो गया। गाड़ी टासफाॅर्मर के बगल में बनी गुमटी से टकरा गई। इस बीच गाड़ी के ड्राइवर अशरद अली ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। इससे उनको मामूली चोट आई। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी ट्रांसफाॅर्मर से टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना स्थल के पास ही पेट्रोल पंप था।



Source link