Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरी के आरोपी बदमाश ने खुद का गला काटा, पत्थर पर सिर पटकर कहा कि मैंने गलत काम नहीं किया। – प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में चोरी के मामले में आरोपी बदमाश सूरज यादव ने मंगलवार शाम को अपने गले में चाकू मार लिया। खून से लथपथ बदमाश जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पुलिस कर्मी कॉल करने लगा। इसी बीच बदमाश अपना सिर पत्थर पर पटक-पटक कर कहने लगा भगवान उठा ले मुझे। मैंने गलत काम नहीं किया। यह पूरी घटना बुधवार को सामने आई। जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल बदमाश को नर्मदा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। टीटी नगर पुलिस ने उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार हबीबगंज थाने के पुलिसकर्मी आरक्षक धर्मेंद्र धाकड़, आरक्षक केशव बघेल औऱ सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा बदमाश सूरज यादव को बुधवारा चोरी के माल बरामद करने गए थे। रास्ते में लौटते समय जवाहर चौक हनुमान मंदिर के पास फुल्की खाने रूके। तभी बदमाश सूरज यादव ने फुल्की के ठेले पर रखा चाकू उठा कर अपने गले में मार लिया। फिर जमीन पर गिरकर पत्थर पर सिर पटकने लगा। पुलिस कर्मी ने उसको काबू में कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसे इलाज के बाद जेल भेज दिया गया।
टीटी नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह पुलिस की कस्टडी से छूटकर भागने लगा। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी भी दौड़े। वह सड़क किनारे खड़े फुल्की के ठेले से चाकू उठा कर पुलिस कर्मियों को डराने लगा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया। फिर उसने अपने गले पर चाकू मार लिया। बदमाश सूरज यादव पंचशील नगर का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।