एमसीए की छात्रा से ठगी: युवती को लिंक भेजकर पेटीएम में ट्रांसफर कर लिए 16 हजार 800 रुपए, जालसाज अब कॉल व मैसेज से मोबाइल पर दे रहा धमकी

एमसीए की छात्रा से ठगी: युवती को लिंक भेजकर पेटीएम में ट्रांसफर कर लिए 16 हजार 800 रुपए, जालसाज अब कॉल व मैसेज से मोबाइल पर दे रहा धमकी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Jabalpur Resident Sent A Link To The Girl On Mobile, Rs 16 Thousand 800 Dropped From Paytm, Fraudster Is Now Threatening Mobile

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालसाज ने लिंक भेजकर एमसीए छात्रा के खाते से पैसे निकाल लिए।

  • युवती ने पनागर थाने में दर्ज कराया धोखाधड़ी का मामला, सायबर सेल के माध्यम से पुलिस जांच में जुटी
  • आराेपी अलग-अलग नंबरों से युवती को दे रहा धमकी और भेज रहा मैसेज

शहर के निजी कॉलेज से एमसीए की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय युवती के खाते से जालसाज ने 16 हजार 800 रुपए निकाल लिए। आरोपी ने युवती के खाते पर पहले अलग-अलग नंबरों से कॉल किया। इसके बाद लिंक भेजी। युवती ने जैसे ही लिंक ओपन किया उसके खाते से रुपए निकल गए। उसके खाते से कुल 17 बार में पैसे पेटीएम में ट्रांसफर हुए। पनागर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

19 जनवरी को माेबाइल पर आया था लिंक
जानकारी के अनुसार जयप्रकाश वार्ड पनागर निवासी लाभांशी जैन (21) शहर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से एमसीए की पढ़ाई कर रही है। लाभांशी के मुताबिक उसके मोबाइल पर 19 जनवरी को अलग-अलग नंबरों से काल आए। इसके बाद उसके मोबाइल पर लिंक भेजा गया। उसने लिंक ओपन किए तो उसके खाते से एक हजार रुपए कट गए। उसने मोबाइल पर बात की, फिर जालसाजों ने उसे पैसे वापस भेजने के नाम पर लिंक भेजे। पैसे वापस होने की बजाए उसके खाते से एक-एक हजार करके कुल 16 हजार 800 रुपए निकल गए।
अब कॉल व मैसेज भेजकर दे रहे धमकी
पीड़िता लाभांशी जैन के मुताबिक उसने आरोपियों के मोबाइल पर कॉल किया, तब से उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। आरोपी मैसेज भेजकर धमका रहे हैं। युवती की शिकायत पर पनागर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है। टीआई पनागर आरके सोनी के मुताबिक पेटीएम वॉलेट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। पेटीएम के स्थानीय अधिकारी से जानकारी मांगी है। सायबर सेल से भी मोबाइलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
महिला बैंक कर्मी के बेटे का मोबाईल चोरी
उधर, तिलवारा थाने में हाथीताल निवासी गुरप्रीत कौर (40) ने शिकायत दर्ज कराई कि वह निजी बैंक में नौकरी करती है। उसका बेटा इश्प्रीत शास्त्रीनगर निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ता है। नौ फरवरी को उसकी परीक्षा थी। वह एक्टिवा एमपी 20 एस 9148 से स्कूल गया था। उसने वाहन की डिक्की में मोबाइल रखा था। परीक्षा देकर लौटा तो मोबाइल गायब था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कराते हुए जांच में लिया है।



Source link