Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंडल के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार से वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर पहले दिन सुबह 10 से शाम 7 बजे तक हड़ताल की गई। पहले दिन आठ कर्मचारी चंपालाल गढ़वानी, दीपक गुप्ता, हिमांशु पेटारे, संजय कुमार, विनय सिंह, सचिन मिश्रा, पवन मिश्रा व सन्नी आनंद भूख हड़ताल पर बैठे। नेतृत्व कर रहे मंडल मंत्री बीके गर्ग ने कहा मांगें पूरी नहीं होने तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।
रेल प्रशासन सरकार के इशारे पर काम करते हुए कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा है। प्रारंभ में सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज ने जोशिला भाषण देकर कर्मचारियों को कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी गौरव दुबे ने बताया हड़ताल में अध्यक्ष रफीक मंसूरी, अतुल राठौर, कैलाश भारती, प्रताप गिरी, कैलाश नागदा, गौरव ठाकुर, अभिलाष नागर, योगेश पाल, राजेंद्र चौधरी, इमरान खान, मनीष जोशी, मोहित टांक, चांद खान आदि मौजूद रहे।
ये मांगें हैं मजदूर संघ की
स्टेशन मास्टर और पैसेंजर गार्ड की पदोन्नति।
अन्य मंडलों से ट्रैकमैन व पाइंट्समैन कार्यरत है, उन्हें रतलाम मंडल के लिए जल्द कार्यमुक्त किया जाए।
ट्रैकमेन कैडर का रिस्ट्रक्चरिंग रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार जल्द किया जाए।
10 प्रतिशत इंटक कोटा के पद भरने के लिए उचित कार्रवाई हो।
3 जनवरी को हुई विभागीय परीक्षा में हुई विसंगतियों के कारण परीक्षा रद्द की जाए।
कैरिज व वैगन विभाग में जे.ई. से एस.एस.ई पदोन्नति तत्काल दी जाए।