Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के आंकड़े अब कम हो गए हैं। हालांकि, मौत के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को कोरोना से 82वीं मौत हो गई। इधर, 4 नए पॉजिटिव भी मिले हैं। बुधवार को रेल नगर के 77 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उन्हें 9 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। फरवरी महीने में कोरोना से यह दूसरी मौत है। जनवरी का महीना मौत के लिहाज से राहतभरा रहा था। इस महीने दो लोगों ने ही दम तोड़ा था।
अब कुल संक्रमित 4381 – बुधवार को 4 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। नए संक्रमितों में 77 साल के पुरुष, रेलवे कॉलोनी के 54 साल के पुरुष, 47 साल की महिला, काबुलखेड़ी के 35 साल के पुरुष शामिल हैं। अब कुल संक्रमित 4381 हो गए हैं।