- Hindi News
- Sports
- Holland Is The Most Valuable Player Of His League And The Youngest Goal Scorer Of Saka Team
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लंदन7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूरोपियन फुटबॉल में लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रॉबर्ट लेवानडोस्की जैसे स्टार तो गोल कर ही रहे हैं। कई यंग स्टार भी हैं जो अपनी-अपनी टीमों के टॉप स्कोरर हैं या फिर टीम की जीत में अहम योगदान दे रहे हैं। साथ ही फुटबॉल मार्केट में भी टीमों की पसंद बने हुए हैं।
इनकी उम्र भी सिर्फ 21 या उससे कम ही है। जैसे नॉर्वे के अर्लिंग ब्रॉट हालैंड हैं, जो मौजूदा सीजन में बुंदेसलिगा में 15 मैच में 14 गोल कर चुके हैं। बोरुसिया डॉर्टमंड के हालैंड की वैल्यू भी सबसे ज्यादा है। प्रीमियर लीग में 19 साल के बुकायो साका हैं, जो आर्सनल के सबसे युवा गोल स्कोरर हैं। यूरोप की टॉप-5 लीग के ऐसे ही अंडर-21 सितारों के बारे में जानिए-