जानिए मिलने वाले ऑफर
5000 रुपये का कैशबैक केवल स्कूटर को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या मासिक किश्त के दौरान खरीदने पर मिल रहा है. इसके अलावा कंपनी इस स्कीम के तहत स्कूटर खरीदने पर 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रही है. इसके अलावा कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Honda Shine 125cc पर भी यही ऑफर पेश कर रही है. यह ऑफर कब तक रहेगा इस बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है.
Honda Activa 6G की खासियत
Honda Activa 6G दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और डीएलएक्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 66,816 रुपये और 68,316 रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह दो वेरिएंट और 8 कलर ऑप्शन में आता है. स्पेशल एडिशन होंडा एक्टिवा 6 जी एक नई कलर स्कीम में उपलब्ध है जिसे मैट मेच्योर ब्राउन कहा जाता है. इसमें कलर-मैच्ड ग्रैब रेल्स, उभरा हुआ 20 वीं एनिवर्सरी लोगो, गोल्डन एक्टिवा लोगो और बॉडीवर्क पर सिल्वर स्ट्राइप्स भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें : मारुति सुजुकी लेकर आ रही 7 अपकमिंग कार, जानिए डिटेल्स
Honda Activa 6G 20 स्पेशल एडिशन में आपको फुल-एलईडी हेडलैंप (DLX वेरिएंट), एक बाहरी फ्यूल फिलर कैप और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. होंडा एक्टिवा स्पेशल एडिशन में मौजूदा एक्टिवा 6 जी वाला ही 110cc, फ्यूल-इंजेक्शन इंजन लगाया गया है जो 7.68bhp की मैक्सिमम पावर और 8.79Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
इसमें ड्रम ब्रेक्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए जाते हैं. स्कूटर में सेल्फ स्टार्ट के साथ LED हेडलैंप्स, डबल लिड एक्सटर्नल फ्यूल फिल और टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिए गए हैं.