- Hindi News
- Local
- Mp
- Husband His 28 year old Wife Porn Videos Viral In Madhya Pradesh Bhopal To Get His Girlfriend
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी पति ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। – प्रतीकात्मक फोटो
- महिला का आरोप पति किसी दूसरी लड़की से प्यार करता है
- अलग होने के लिए उसे बदनाम करने के लिए यह कर रहा
भोपाल में पति ने प्रेमिका को पाने के लिए अरेरा कॉलोनी में रह रही अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसमें सफल नहीं हो पाने पर उसने पत्नी के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने आरोप लगाया कि पति का किसी दूसरी लड़की से चक्कर है।
इसलिए वह उसे बदनाम करने के लिए उसके वीडियो और फोटो वायरल कर रहा है, ताकि उसे आसानी से तलाक मिल सके। महिला सरकारी विभाग में संविदा पर है। महिला की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी पति पर दहेज प्रताड़ना, अश्लील वीडियो वायरल करने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कर ली है।
मामले की जांच कर रही हबीबगंज थाने की SI सुनीता भालेराव ने बताया कि 28 साल की पीड़िता मूलता नरसिंहपुर की रहने वाली है। वह एक सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी करती है। महिला अरेरा कॉलोनी में किराए से रहती है। उसने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी जबलपुर में रहने वाले युवक से हुई थी। (पहचान छिपाने के लिए लड़की के साथ ही उसके पति का नाम नहीं दिया जा रहा है।)
पहले तो सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी होने के कारण वह भोपाल आकर रहने लगी। पीड़ितों ने बताया कि काफी दिनों से उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसमें उसके पति और ससुराल वाले भी शामिल है। इतना ही नहीं अब उसके पति ने खुद के साथ के अश्लील वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया, जिससे उसकी बदनामी होने लगी। उसका कहीं आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।
पत्नी का आरोप- पीछा छुड़ाने की साजिश
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के किसी दूसरी लड़की से संबंध हो गए हैं। इसलिए अब वह उसके साथ रहना नहीं चाह रहा है। हालांकि अभी तक वे अलग नहीं हुए हैं और उसका पति भी भोपाल आता है। यहां वह उसके यहां पर ही रुकता है और महिला भी जबलपुर जाकर अपनी ससुराल में रुकती है।
महिला का आरोप है कि इस दौरान पति और ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति के दूसरे महिला से संबंध हो गए हैं और वह उसके साथ रहना चाहता है। इसलिए उसने मुझसे छुटकारा पाने के लिए बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करना शुरू कर दिया है। वह चाहता है कि मैं उसे तलाक दे दूं।
शादी के 6 साल बाद भी बच्चे नहीं हुए
SI सुनीता ने बताया कि महिला के बताए अनुसार उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के 6 साल बाद भी उनके बच्चे नहीं है। दोनों अलग भी नहीं हुए हैं। लड़का कोई काम नहीं करता है। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी।
लड़की से उसकी शादी के कागजात मांगे हैं। संभवत वह एक-दो दिन में दे देगी। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, हालांकि अभी लड़के के परिजनों से बात हुई है। उनसे पूछा है कि लड़का इस तरह की पोस्ट क्यों कर रहा है, तो उनसे कोई जवाब नहीं मिल पाया।