तीन मंजिल से गिरी मासूम, मौत: बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी 7 साल की बच्ची, पैर फिसलने से गिरकर हुई घायल, मौत

तीन मंजिल से गिरी मासूम, मौत: बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी 7 साल की बच्ची, पैर फिसलने से गिरकर हुई घायल, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो-थाटीपुर थाना

  • थाटीपुर कबीर पार्क के पास की घटना
  • किराए से रहता है मृतक बच्ची का परिवार

तीन मंजिल से गिरकर एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई है। दौड़ते समय पैर फिसलने से मासूम छत से नीचे सड़क पर आकर गिरी है। घटना एक दिन पहले थाटीपुर कबीर पार्क के पास की है। घायल बच्ची ने इलाज के दौरान देर शाम दम तोड़ दिया हैा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है। घटना किस हालात में हुई इसकी जांच की जा रही है।

सात साल की मासूम रीना की छत से गिरने से मौत हो गई है, यह उसका तीन साल पहले बर्थ डे का फोटो है

सात साल की मासूम रीना की छत से गिरने से मौत हो गई है, यह उसका तीन साल पहले बर्थ डे का फोटो है

शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित कबीर पार्क के पास राकेश उचारिया का मकान है। इसमें सचिन सिंह परिहार अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। सचिन एक निजी फर्म में काम करते हैं। परिवार में पत्नी, तीन बच्चे दो बेटी एक बेटा हैं। बुधवार को सचिन अपने काम पर गए थे। उनकी बेटी 7 वर्षीय रीना अपने भाई बहन व मकान मालिक के बच्चों के साथ तीसरी मंजिल की छत खेल रही थी। तभी अचानक दौड़ते समय मासूम रीना का पैर किसी सामान से अड़ा और वह फिसलकर छत से नीचे सड़क पर आ गिरी। बच्ची के गिरने की आवाज से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को भी कॉल नहीं किया और अपने ही वाहन से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मासूम की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टर ने उसे आईसीयू में भर्ती किया।

… और मासूम हार गई जिंदगी की जंग

घायल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी और घर पर मां उसके बचने के लिए प्रार्थना कर रही थी, लेकिन कुछ घंटे के संघर्ष के बाद मासूम रीना जिंदगी की जंग हार गई। बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया। उसके मौत की खबर से पूरे कबीर कॉलोनी में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है।

सभी की थी लाड़ली

पता लगा है कि मृतक रीना काफी हंस मुख स्वभाव की थी। इसलिए वह घर वालों के साथ-साथ मकान मालिक और आसपास रहने वालों की चहेती बन गई थी। उसकी मौत से सभी को झटका लगा है। टीआई थाटीपुर आरबीएस विमल ने बताया कि तीन मंजिल से गिरने से एक सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link