- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Sadar’s Video Dancing With Dancer Goes Viral, Sadar Said Two year old Video Made Viral With Malice
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वीडियो में सदर किसी महिला के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं
शहर के खजराना इलाके में नाहरशाह वाली दरगाह ( खजराना ) के सदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सदर किसी नाचने वाली महिला के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद सदर ने इसे 2 साल पुराना वीडियो बताया है. और कहा है कि यह द्वेष पूर्ण तरीके से चलाया हुआ वीडियो है।
60 सेकंड के वीडियो में दरगाह के अंदर एक महिला के साथ मंच पर नाचते दिखाई दे रहे हैं और साथ में मंच पर कुछ और लोग भी मौजूद है। इस वायरल वीडियो को लेकर जब सदर अरब अली पटेल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि यह वीडियो 2 वर्ष पुराना है और सांवेर के समीप शादी समारोह का है। यह वीडियो 2 वर्ष बाद क्यों वायरल किया जा रहा है यह उन्हें समझ नहीं आया लेकिन द्वेष पूर्ण तरीके से और लगातार दरगाह पर सही कार्य चल रहा है इसलिए वायरल किया गया है। सदर ने यह भी बताया कि दरगाह पर प्रतिवर्ष 50 लाख सदका (दान) आता है। 1 वर्ष के कार्यकाल में किसी प्रकार से कोई भी मतभेद नहीं रहे हैं इस कारण से किसी व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को चलाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
मामले में शहर काजी इशरत अली का कहना था कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें लगी है और इसके लिए वक्फ बोर्ड कोई निर्णय लेंगा। यदि वीडियो 2 वर्ष पुराना है तो उसका कुछ नहीं कर सकते हैं। यदि वीडियो वर्तमान का है तो बड़ा निंदनीय है।