Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- डीपो के अधिकारियों पर मनमर्जी का आरोप
- सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद
तीन सौ गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक बुधवार देर रात हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस डीपो के सामने से चोरी हो गया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के राऊखेड़ी स्थिति डीपो के अधिकारियों की मनमर्जी के चलते दर्जनों छोटे गैस सिलेंडर के ट्रक के साथ बड़े गैस टैंकर (कप्सूल) भी एबी रोड पर खड़े रहते हैं। ट्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि अभी तक ट्रकों से डीजल, टायर, मो-बाइक मोबाइल चोरी होते थे, कल तो गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक ही चोरी हो गया। चौहान ने बताया कि डीपो के अंदर सैकड़ों ट्रक खड़े हो जाएं, इतनी पार्किंग है लेकिन डीपो मैनेजर के साथ सेफ्टी मैनेजर गाड़ियों को अंदर खड़ी नहीं होने देते।
गैस प्लांट के बाहर डीजल-पेट्रोल पंप डल गया है, इसलिए जगह कम हो गई है। पंप संचालक भी गाड़ियां खड़ी नहीं होने देता, इसलिए सड़क किनारे ही ट्रक-टैंकर के साथ मो-बाइक खड़ी रहती हैं। प्लांट के अंदर शौचालय तक नहीं है, जिससे ड्राइवर और क्लीनरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। चोरी गए ट्रक (MP-37-GJ185) के ड्राइवर राजू ने बताया कि भोपाल के करतार सिंह की है और यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। वे देवास में घर सोने चले गए थे, तब रात दो बज कर चालीस मिनट पर कोई ट्रक ले उड़ा। गाड़ियां यहां खड़ी रहती हैं और छोटी-मोटी वारदातें होती हैं। राजू ने बताया कि सुरक्षा गार्ड को गाड़ियां अंदर खड़े करने से रोकने का कह रखा है। ट्रक में तीन सौ चौबीस गैस से भरे सिलेंडर थे। जिनकी कीमत आठ लाख रुपए से ज्यादा है और ट्रक की कीमत भी पंद्रह लाख रुपए है।
गैस प्लांट के सेफ्टी मैनेजर आशीष दुबे से दोपहर में पूछा गया कि गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी हो गया, तो उन्हें पता नहीं था कि चोरी हो गई और मना कर दिया कि यहां से कोई ट्रक चोरी हुआ है। थोड़ी देर बार वे प्लांट के गेट पर गार्ड से जानकारी लेते नजर आए। शिप्रा थाने पर भी ट्रक चोरी की जानकारी नहीं थी।