Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने कंगना रनौत की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। (फाइल फोटो)
- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैतूल एसपी को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए
सारनी में धाकड़ फिल्म की शूटिंग कर रही कंगना रनौत की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कंगना द्वारा किसानों का आतंकवादी कहने पर कांग्रेसियों द्वारा एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है, वहीं शूटिंग को रोकने की धमकी भी दी जा रही है। 12 फरवरी को सारनी में कंगना रनौत का विरोध किया जाएगा।
इसके चलते गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद काे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने किसी भी सूरत में शूटिंग को प्रभावित नहीं होने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि गृह मंत्री से फोन पर चर्चा हुई थी।
उनके निर्देश पर कंगना रनौत की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शूटिंग प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। इधर, बैतूल में गुरुवार को कांग्रेसियों ने कंगना रनौत पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एसडीओपी नीतेश पटेल को ज्ञापन दिया।