दुर्घटनाग्रस्त: वाहन की टक्कर से भाजपा जिलाध्यक्ष घायल, इलाज के बाद दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई

दुर्घटनाग्रस्त: वाहन की टक्कर से भाजपा जिलाध्यक्ष घायल, इलाज के बाद दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सम्मति नगर से डिवाइडर पार कर रहे थे तभी तूफान वाहन ने टक्कर मारी

भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल सम्मति नगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के बाद दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। पटेल के साथ बाइक पर सवार सुमित राठौर ने बताया हम लोग सम्मति नगर से डिवाइडर पार कर रहे थे तभी दूसरी ओर से आ रही तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण जिलाध्यक्ष पटेल के कंधे व पैर में चोट आई। इधर, पटेल के घायल होने पर अस्पताल में विधायक राम दांगोरे, भूपेंद्रसिंह चौहान, अमर यादव, अनूप पटेल पहुंची। वहीं खंडवा पहुंची पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने घर जाकर पटेल का स्वास्थ्य जाना।



Source link