मिलावटखोरों पर कार्रवाई: मेथेनॉल मिलने वाली फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ केस दर्ज, कंपनी सील आरोपी को खोज रही पुलिस

मिलावटखोरों पर कार्रवाई: मेथेनॉल मिलने वाली फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ केस दर्ज, कंपनी सील आरोपी को खोज रही पुलिस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नायता मुंडला में स्थित एक फैक्टरी में मिले 10 हजार लीटर मेथेनाॅल के मामले में राजस्व विभाग ने फैक्टरी के संचलाक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार राजस्व निरीक्षक मनीष चतुर्वेदी की शिकायत पर आरोपी मंदीप सिंह दुग्गल के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशासन की टीम ने 20 जनवरी को आऱोपी की मेसर्स दुग्गल पेंट एंड केमिकल्स फैक्टरी ग्राम नायता मुण्डला बायपास पर छापा मारा था। यहां से प्रशासन ने अंडर ग्राउंड टैंक में अवैध रूप से संग्रहित 10000 लीटर मिथाइल अल्कोहल बरामद किया था।

जानकारी मिली है कि आरोपी औऱ फैक्ट्री का संचालक मालिक मनदीप सिंह दूगड़ इसके कोई वैध कागजात नहीं बता सका। तब इसी टीम ने आरोपी के अंडर ग्राउंड टैंक और पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया था। इसी कंपनी के किबे कंपाउंड स्थित संचालित न्यू लेक्स पेंट्स ब्रांड पर भी जांच की गई थी।



Source link