2021 Jawa 42 के फीचर्स – Jawa इंडिया के CEO आशीष सिंह जोशी ने बताया कि नई जावा बाइक BS6 मानक के अनुरूप है. इस बाइक में पहले की अपेक्षा ज्यादा आकर्षक सीट दी है. वहीं 2021 Jawa 42 बाइक के लुक्स की बात करें तो इस बाइक में आपको फ्लाई-स्क्रीन और हेडलैम्प ग्रिल के रूप में strip क्लासिक स्पोर्ट्स ‘स्ट्राइप्स, अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स और ट्रिप मीटर जैसे खास बदलाव दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें: 5 लाख की कीमत में आती हैं मारुति, रेनॉ, हुंडई और Datsun की ये कारें, जानें फीचर्स
2021 Jawa 42 का इंजन – नई जावा बाइक में 293cc का लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. जो 27.33ps की पावर और 27.02Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जावा मोटर्स के अनुसार इस बाइक में क्रॉस पोर्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
2021 Jawa 42 बाइक के कलर- जावा मोटर्स ने इस बाइक को 3 नए कलर में लॉन्च किया है. इसके अलावा राइडर इस बाइक के साथ एक्स्ट्रा एसेसरीज का भी चुनाव कर सकते हैं.