समीक्षा बैठक में सीएम ने जताई नाराजगी: बोले- मेट्रो के काम से मैं संतुष्ट नहीं, जिसे बदलना है बदलिए, पर तेजी लाइए

समीक्षा बैठक में सीएम ने जताई नाराजगी: बोले- मेट्रो के काम से मैं संतुष्ट नहीं, जिसे बदलना है बदलिए, पर तेजी लाइए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • He Said I Am Not Satisfied With The Work Of The Metro, Which Needs To Be Changed, But Speed Up

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन अफसरों की जरूरत है, उन्हें रखा जाए। मेट्रो का काम समय सीमा में पूरा होना चाहिए।

  • शिवराज बोले- देरी बर्दाश्त नहीं होगी, इसकी मॉनिटरिंग सीएमओ करेगा

मेट्रो के काम की प्रगति से मैं बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। मेट्रो के काम में तेजी लाने के लिए जिसे रखना है, रखिए। जिसे बदलना है बदलिए, लेकिन काम में तेजी लाइए। इसमें और देरी बर्दाश्त नहीं होगी। इसकी मॉनिटरिंग सीएमओ करेगा। यह तीखे तेवर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के थे। मौका था, मेट्रो के काम की समीक्षा का। गुरुवार को उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक में अपनी नाराजगी व्यक्त की।

तकनीकी काम के लिए अफसरों के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में मेट्रो का सिविल वर्क कर रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के एमडी और चेयरमैन दिलीप सूर्यवंशी भी उपस्थित थे। बैठक में यह बात भी सामने आई कि विशेषज्ञों की कमी के कारण काम पिछड़ रहा है।

कुछ अफसरों के रवैए को लेकर भी शिकायत थी कि वे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके कारण देरी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन अफसरों की जरूरत है, उन्हें रखा जाए। मेट्रो का काम समय सीमा में पूरा होना चाहिए। इसमें किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। भोपाल में सिविल वर्क में 225 में से 112 पिलर ही तैयार हो पाए हैं।



Source link