IND vs END: जो रूट की टीम इंडिया को चेतावनी- हम टॉस हारकर भी जीतना जानते हैं– News18 Hindi

IND vs END: जो रूट की टीम इंडिया को चेतावनी- हम टॉस हारकर भी जीतना जानते हैं– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. भारत ने इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीत लिया है. भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी. टर्निंग पिच पर पहले बैटिंग करना निर्णायक हो सकता है. ऐसी पिचों पर टॉस हारना किसी भी टीम और कप्तान की परेशानी बढ़ा सकता है. लगता है कि जो रूट (Joe Root) ऐसे कप्तानों में से नहीं हैं. उन्होंने अपनी पिछली जीत को याद करते हुए कहा कि वे टॉस हारकर भी मैच जीत चुके हैं. इसलिए यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है.

चेन्नई में शनिवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता. उन्होंने कहा कि यह पिच अच्छी है. इसमें पहले दिन बैटिंग करना अच्छा रहेगा. इसलिए भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी. कॉमेंटेटर व पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी कहा कि यह पिछले मैच के मुकाबले ज्यादा अच्छी पिच है.

टॉस हारने वाले कप्तान जो रूट ने भी कहा कि वे इस पिच पर पहले बैटिंग करना पसंद करते. उन्होंने साथ ही कहा, ‘हमने हाल ही में श्रीलंका में टॉस हारने के बाद दो मैच जीते थे. इसलिए यह ज्यादा चिंता की बात नहीं है. यह टीम कॉम्बिनेशन और मैदान पर उतरकर प्रदर्शन करने की बात है. हम जानते हैं कि अलग-अलग परिस्थितयों में मैच कैसे जीते जाते हैं.’ जो रूट ने पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाया था.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जॉनी बेयरस्टो के साथ जो किया, उस पर इंग्लैंड केा शर्मिंदा होना चाहिए: बॉयकॉट

भारत इस मैच में 3 और इंग्लैंड 4 बदलाव के साथ उतरा है. भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ओली स्टोन.





Source link