- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Madhya Pradesh Coronavirus, Vaccination Second Phase Indore Update; Collector Manish Singh, Dr. Pawan Sharma
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया।
शहर में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड फेज में शनिवार को संभाग आयुक्त डॉ. पवन शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में कोविड-19 का टीका लगवाया। एमवाय पहुंचे कलेक्टर ने सबसे पहले काउंटर पर पहुंचकर अपना नाम पता और एड्रेस नोट करवाया। इसके बाद वहां से मिले टोकन नंबर – 10 नंबर काे लेकर वे टीका लगवाने वैक्सीनेशन रूम में पहुंचे। टीका लगवाने के बाद नर्स ने उन्हें समझाइश देते हुए बताया कि सर, थोड़ी सी हरारत लग सकती है। इसके बाद कमिश्नर भी टीका लगवाने पहुंचे। टीका लगवाने के बाद कमिश्नर और कलेक्टर दोनों को ही प्रमाण पत्र दिया गया।

संभाग आयुक्त डाॅ. पवन शर्मा ने भी टीका लगवाया।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अब लोगों को कोरोना का डर भी कम हो रहा है। टीका लगवाने के बाद भी हमें अभी सावधानी बरतने की जरूरत हैै, क्यांेकि कोरोना अभी गया नहीं है। जिन लोगों ने पहला डोज लगवाया है, वे दूसरा डोज जरूर लगवाएं। कलेक्टर के अलावा एडीएम अजय देव शर्मा, एसपी इंटेलिजेंस राजेश सहाय, एसपी आशुतोष बागड़ी सहित अन्य अधिकारियों ने भी टीका लगवाया। वहीं, आईजी हरिनारायण चारी मिश्र और डीआईजी मनीष कपूरिया भी टीका लगवा चुके हैं।

एमवाय पहुंचे कलेक्टर ने सबसे पहले काउंटर से टोकन लिया।
फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण 17 फरवरी तक होगा
कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर को टीका लग चुका है। दूसरे चरण के तहत अन्य विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जा रहा है। उनका टीकाकरण 17 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद इनका मॉपअप राउंड होगा। 20 फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को पहला डोज व मॉपअप राउंड होगा। इसके बाद 22 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को बूस्टर डोज लगना शुरू होंगे।