IND VS ENG: अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर करने वाले लोगों की बोलती बंद, भारतीय उपकप्तान ने लगाया शानदार अर्धशतक– News18 Hindi

IND VS ENG: अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर करने वाले लोगों की बोलती बंद, भारतीय उपकप्तान ने लगाया शानदार अर्धशतक– News18 Hindi


नई दिल्ली. जिस बल्लेबाज ने मुश्किल मौकों पर हमेशा खुद को साबित किया है. जिस बल्लेबाज ने हमेशा खुद से पहले टीम को आगे रखा है अगर उसी बल्लेबाज की काबिलित पर सवालिया निशान उठने लगें तो थोड़ा अजीब जरूर लगता है. बात हो रही है अजिंक्य रहाणे  (Ajinkya Rahane) की जो चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट की दो पारियों में महज 1 रन बना सके थे. उनकी उस नाकामी के बाद कई लोग टेस्ट टीम में उनकी जगह पर सवालिया निशान खड़े करने लगे थे. लेकिन टीम इंडिया के इस उपकप्तान ने दूसरे ही मुकाबले में अपने बल्ले से आलोचकों की बोलती बंद कर दी है.

अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक लगाया. रहाणे ने 107 गेंदों में टेस्ट करियर की 23वीं हाफसेंचुरी पूरी की. रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट के बाद पहली पार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है. बता दें रहाणे पिछली 7 पारियों से अर्धशतक भी नहीं लगा सके थे जिसके बाद उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े होने लगे थे. हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले रहाणे ने कह दिया था कि जिन्हें उनके रन नहीं दिखते वो पिछले 15 टेस्ट मैचों के आंकड़े देख लें. खुद कप्तान विराट कोहली ने भी रहाणे को टीम का एक अहम खिलाड़ी और बड़ा मैच प्लेयर बताया था. विराट कोहली के मुताबिक रहाणे हमेशा बड़े मुकाबलों में रन बनाते हैं और यही उन्होंने चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में किया.

रहाणे का अर्धशतक है खास

अजिंक्य रहाणे का ये अर्धशतक इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने क्रीज पर उस वक्त कदम रखा था जब विराट कोहली मोइन अली की गेंद पर शून्य पर बोल्ड हो गए थे. विराट कोहली के विकेट के बाद टीम इंडिया संकट में थी और खराब फॉर्म का दबाव भी रहाणे पर था. लेकिन रहाणे क्रीज पर बेहद आत्मविश्वास के साथ आए और उन्होंने सेट होने के बाद अपने शॉट खेले. अजिंक्य रहाणे ने बता दिया है कि वो क्यों इतने खास बल्लेबाज हैं. टीम को रहाणे से और भी बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.





Source link