IND VS ENG: आकाश चोपड़ा ने चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन के लिए की 4 भविष्यवाणियां, ऋषभ पंत पर कही ये बात– News18 Hindi

IND VS ENG: आकाश चोपड़ा ने चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन के लिए की 4 भविष्यवाणियां, ऋषभ पंत पर कही ये बात– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा का जलवा दिखा. टीम इंडिया के इस ओपनर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए. चेन्नई की जिस स्पिन फ्रेंडली विकेट पर विराट कोहली (Virat Kohli) और शुभमन गिल खाता तक खोलने में नाकाम रहे वहां रोहित शर्मा ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका. रोहित के इस शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट पर 300 रन बनाए. टीम इंडिया के पहले दिन के प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर और इस मैच में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दूसरे दिन के लिए चार बड़ी भविष्यवाणियां की.

आकाश चोपड़ा की पहली भविष्यवाणी रही कि क्रीज पर मौजूद ऋषभ पंत अर्धशतक लगाएंगे. आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर पंत ऐसा करते हैं तो ही भारत 350 के पार पहुंच पाएगा. अगर पंत नाकाम रहे तो भारतीय पारी जल्द सिमट जाएगी.

आकाश चोपड़ा की दूसरी भविष्यवाणी ये रही कि इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच एक विकेट और लेंगे. जैक लीच ने अबतक 2 विकेट अपने नाम किये हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा कि पहली पारी में लीच 3 से ज्यादा विकेट जरूर चटकाएंगे.

पहला शिकार अश्विन करेंगे-आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने तीसरी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इंग्लैंड का पहला विकेट ऑफ स्पिनर अश्विन चटकाएंगे. दरअसल विकेट पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही है और ऐसे में अश्विन से गेंदबाजी की शुरुआत कराई जा सकती है. पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर रॉरी बर्न्स को निपटा दिया था.

India vs England: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक, मोहम्मद युसूफ-तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा

आकाश चोपड़ा ने चौथी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इंग्लैंड की ओपनिंग साझेदारी 20 रन से पहले ही टूट जाएगी. बता दें रॉरी बर्न्स कुछ खास अच्छी फॉर्म में नहीं लग रहे हैं लेकिन डॉम बेस का डिफेंस अच्छा है. अब देखना ये है कि आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है.





Source link