Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार का दे सकती है प्रशिक्षण
- पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- कांग्रेस की सरकार में महंगाई सबसे ज्यादा थी
भाजपा का उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को समाप्त हो गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के भी अपने विधायकों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित करने की चर्चा चल रही है। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को तंज कसा। सारंग ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार का ही प्रशिक्षण दे सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की नकल करने की कोशिश कर रही है। सारंग बोले भाजपा विचार के पोषण के लिए राजनीति करती है। प्रशिक्षण हमारा रूटीन का कार्यकम है। हम अपनी कार्य पद्धति में और सेवाभाव ला सके, इस संदेश के साथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
पेट्रोल-डीजल की कीमत पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं
कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्यादा थे। महंगाई को लेकर कांग्रेस बेवजह की बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस की सरकार में महंगाई सबसे ज्यादा थी। भाजपा जनता के हित के लिए काम कर रही है। सारंग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करते हैं। उस पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं है। बता दें भोपाल में पावर पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार और सादा पेट्रोल के दाम 96.37 रुपए के करीब पहुंच गए है।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सारंग ने पुलवामा अटैक की दूसरी बरसी पर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। पाकिस्तान और हमारे बाकी पड़ोसी देश जो हमारे देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करते रहे हैं। हमारे सैनिकों ने उन सभी के सपनों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। मैं पुलवामा में शहीद हुए सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।