Minister gave instructions to start work of mini smart city in Khurai | मंत्री ने दिए खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी का काम जल्दी शुरू करने के निर्देश

Minister gave instructions to start work of mini smart city in Khurai | मंत्री ने दिए खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी का काम जल्दी शुरू करने के निर्देश


बीना19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • माॅडल राेड काे लेकर भाेपाल में समीक्षा बैठक की

गुरुवार काे नगरीय प्रशासन विभाग भाेपाल में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में प्रस्तावित कार्याें की समीक्षा बैठक भाेपाल के वरिष्ठ अधिकारियाें, नपा सीएमओ के साथ की। जिसमें उन्हाेंने खुरई में मिनी स्मार्ट सिटी के काम जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए।  उन्हाेंने खुरई तालाब के सौन्दर्यीकरण, घाट निर्माण, हाट बाजार (चौपाटी), किले का सौन्दर्यीकरण और स्टेडियम निर्माण का सुनियोजित प्लान बनाने और उसका क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक भवन, स्विमिंग पूल बनाने के निर्देश भी दिए। मंत्री सिंह ने कहा कि तालाब में शहर के गंदे पानी की आवक रोकने के लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट) बनाएं। भोपाल से अधिकारियों की टीम खुरई जाकर शहर का सर्वे करे और वास्तविक जरूरतों के आधार पर सफाई और अन्य कार्यों के लिए वाहन उपलब्ध करवाए। उन्होंने मॉडल रोड बनाने के निर्देश दिए। उन्हाेंने नगरीय निकाय मालथाैन और बांदरी में भी वाटर सप्लाई और रोड निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।  उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 18 जुलाई काे  खुरई नगर पालिका टीनशेड में की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में किया जाए । उन्हाेंने करीब 22 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की थी। जिसमें सीसी राेड, तालाब साैन्दर्यीकरण, बीएलसी आवास, हाटबाजार, एएचपी आवास के काम हाेना थे। बैठक में सभी घोषणाओं के संबंध में अलग-अलग चर्चा कर क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गई। इस विचार विमर्श कर जल्दी कामाें काे शुरू करें और समयावधि में संपन्न करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारी एवं नपा सीएमओ भैयालाल सिंह बघेल उपस्थित थे।

नगर पालिका ने फागिंग करना शुरू किया

गुरुवार काे नपा द्वारा नगर में फागिंग कराई गई। जिससे मच्छराें की राेकथाम की जा सके। फागिंग पूरे नगर में कराई जाएगी। नपा स्वास्थ्य अधिकारी एमसी सक्सेना ने बताया कि मच्छराें की राेकथाम के लिए फागिंग शुरू की गई है।  सागर नाका क्षेत्र में बुधवार काे फागिंग हुई थी। उसके बाद पुरानी जनपद, भगवानदास चंदेल वार्ड, प्रधानमंत्री आवास काॅलाेनी में फागिंग कराई गई है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। लाेगाें से साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने एवं अावश्यक हाेने पर ही घर से निकलने की अपील की जा रही है।

0



Source link