IND vs ENG: टीम इंडिया का अनोखा रिकॉर्ड, बिना एक्स्ट्रा बना डाला 66 साल का सबसे बड़ा स्कोर– News18 Hindi

IND vs ENG: टीम इंडिया का अनोखा रिकॉर्ड, बिना एक्स्ट्रा बना डाला 66 साल का सबसे बड़ा स्कोर– News18 Hindi


नई दिल्ली. टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट (India vs England) की पहली पारी में 329 रन बनाए. इसके साथ टीम इंडिया (Team India)  ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह टेस्ट की किसी पारी में बिना अतिरिक्त रन के सबसे बड़ा स्कोर है. हमारे बल्लेबाजों ने 95.5 ओवर बल्लेबाजी की. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पारी में एक भी अतिरिक्त रन नहीं दिए. इसके पहले बिना अतिरिक्त रन के सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था. उसने भारत के खिलाफ 1955 में लाहौर में 328 रन का रिकॉर्ड बनाया था. तब टीम इंडिया ने 187.5 ओवर गेंदबाजी की थी.

भारत और इंग्लैंड और भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के अलावा कभी भी बिना अतिरिक्त रन के 300 से अधिक रन किसी भी पारी में नहीं बने हैं. चेन्नई की स्पिन पिच पर टीम इंडिया के स्कोर को अच्छा माना जा रहा है. चार मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम 1-0 से आगे है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना जरूरी है. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारत पहला टेस्ट हार गया था और वह अभी 0-1 से पीछे है.

यह भी पढ़ें: IND VS ENG: शतक ठोकने के बाद बोले रोहित शर्मा- दिमाग में शक पैदा हुआ तो चेन्नई में रन नहीं बना पाओगे

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टीम इंडिया की ओर से 58 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 3 छक्के भी लगाए. यह उनके करिअर का छठा अर्धशतक है. पंत का प्रदर्शन देखें तो यह उनका 5 पारियों में चौथा अर्धशतक है. तीन बार तो उन्होंने 90 से भी अधिक रन बनाए. पंत ने 18 अगस्त 2018 को टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के की बात की जाए तो पंत दूसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 37 छक्के के साथ टॉप पर हैं. ऋषभ पंत 31 छक्के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 28 छक्के के साथ तीसरे पर हैं.





Source link