RPF seized e-ticket broker from Mandibamora, seized 46 e-tickets and CPU | मंडीबामोरा से आरपीएफ ने पकड़ा ई टिकट दलाल, 46 ई टिकट एवं सीपीयू जब्त किया

RPF seized e-ticket broker from Mandibamora, seized 46 e-tickets and CPU | मंडीबामोरा से आरपीएफ ने पकड़ा ई टिकट दलाल, 46 ई टिकट एवं सीपीयू जब्त किया


बीना19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरपीएफ के द्वारा ई टिकट दलालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को मंडीबामोरा में छापामार कार्रवाई कर एक 34 वर्षीय युवक ई टिकट दलाल को पकड़ कर उसके पास से 36 हजार 949 के 46 ई टिकट बरामद किए गए है। आरपीएफ के द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर टिकट में उपयोग होने वाले सीपीयू को जब्त किया गया है।  आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि ई टिकट दलालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए एक टीम गठित की गई। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह मीणा,प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा,आरक्षक डीके घावरी,आरक्षक करण सिंह मीणा एवं महिला आरक्षक शशि कुमरे के द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को मंडीबामोरा में शिवानी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर ऑनलाइन सर्विस वार्ड नंबर 12 पर छापा मार कार्रवाई कर मोहन पिता धर्म चंद साहू उम्र 34 वर्ष  को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई।  जांच में जिसके पास से राशि 36 हजार 949 के 46 ई टिकट बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पर्सनल आईडी से जरूरतमंद लोगों को 50 से 100 रुपए प्रति टिकट अतिरिक्त लेकर अपना व्यवसाय चला रहा था। बाद में आरोपी के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत प्रकरण क्रमांक 269 धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया । जिसकी जांच की जा रही है तथा ई टिकट बनाने में प्रयुक्त सीपीयू को जब्त किया गया है।

0



Source link