After the lockdown, mangoes did not go on sale in the metro even after unlocking, new varieties cost less | लाॅकडाउन के बाद अनलाॅक हाेने पर भी महानगराें में आम बिकने नहीं गया, नई किस्माें के दाम कम

After the lockdown, mangoes did not go on sale in the metro even after unlocking, new varieties cost less | लाॅकडाउन के बाद अनलाॅक हाेने पर भी महानगराें में आम बिकने नहीं गया, नई किस्माें के दाम कम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Bina
  • After The Lockdown, Mangoes Did Not Go On Sale In The Metro Even After Unlocking, New Varieties Cost Less

बीना20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर में आम फल की अच्छी आवक हाे रही है। आम की कई किस्में आ रही हैं, दाम भी सस्ते हैं। लाेगाें काे आम की अच्छी वैरायटी का स्वाद चखने मिल रहा है। ऐसा लाॅकडाउन के कारण आम का अन्य स्थानाें पर बिकवाली के लिए न जाने के कारण हुआ है।  आम की कुछ किस्में उप्र से आ रही हैं। पहले यह आम महानगराें एवं विदेशाें में जाता था। लेकिन अनलाॅक हाेने के बाद भी वहां आम नहीं भेजा गया है। जिससे यह आम छाेटे स्थानाें पर बिकने आ रहा है। विक्रेता राजेन्द्र चाैधरी ने बताया कि चाैसा आम की किस्म बहुतायत में उप्र से आ रही है, बीना में खेप उतर रही है, वहां खरीदकर बेचने जा रहे हैं। फुटकर में आम के दाम 40 रुपए प्रति किलाे हैं।  आम रसीला और मीठा है। पहले यह किस्म मुश्किल से एक दाे बार ही मिल पाती थी, दाम भी फुटकर में 100 रुपए प्रति किलाे से ज्यादा हाेते थे। कम लाेग ही इसे लेते थे। इस बार इसकी बाहर सप्लाई न हाेने के कारण आम बहुतायत में आ रहा है। जुलाई के महीने में भी यह आम खाने मिल रहा है।

बाजार में दशहरी, बादाम, लंगड़ा, नीलम सहित अन्य किस्माें के आम भी आ रहे हैं। इनके दाम भी 40 रूपए के अंदर ही हैं। ग्राहकाें का कहना है कि पिछले सालाें तक आम की बादाम, लंगड़ा, नीलम जैसी किस्में ही ज्यादा आती थीं। दाम भी ज्यादा ही रहते थे। इस बार दामाें में गिरावट आई है, आम की नई किस्में भी आ रही हैं। जिनका स्वाद लाेगाें काे चखने मिल रहा है। इस बार आम की आवक भी जुलाई माह शुरू हाेने के बाद भी बनी हुई है।

0



Source link