- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhuri Bai, Who Became A Laborer turned Artist After Reaching Bharat Bhawan, Told The Stage For Me To Be The Chief Guest On This Stage Is More Than Getting Padma Shri
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा
- कॉपी लिंक
भारत भवन के 39वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मंच पर भूरी बाई।
- भारत भवन के 39वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ कपिल तिवारी और भूरी बाई ने किया।
जिस भारत भवन के बनने के समय मजदूर से चित्रकार बनी भूरी बाई ने अपने सिर पर रखकर ईंटे ढोईं थी। जब वह भारत भवन के 39वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मंच पर पहुंची तो भावुक हो उठीं।

भारत भवन के बहिरंग में मंच पर बैठी भूरी बाई।
भूरी बाई ने कहा-
‘मुझे भारत भवन की सब बात याद आ रही हैं जब मैंने भारत भवन में माल ढोया, ईंटे उठाईं। इस भारत भवन के हर कोने पर मेरा पसीना गिरा है। इसी भारत भवन में मेरी पेंटिंग भी लगी हुई है। इस भारत भवन ने मेरे मजदूर से कलाकार बनने की यात्रा देखी है। आज मैं भारत भवन के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बन रही हूं। मैं उस छत के नीचे खड़ी हूं, जहां मेरे गुरु स्वामीनाथन ने अंगुली पकड़कर कला का रास्ता दिखाया था। वहीं कपिल तिवारी ने मुझे दूसरा जीवन दिया। मुझे कपिल सर के साथ पद्मश्री मिलेगा। मुझे लगता है आज भारत भवन में अतिथि बनना पद्मश्री या दुनिया के किसी भी पुरस्कार से बड़ा है, क्योंकि भारत भवन पहुंचकर मुझे वो सारी बातें आ गईं, जब मैं यहां ईंटे ढोती थीं। पेड़ के नीचे बैठकर रोटी खाती थी। एक दाढ़ी वाले बाबा मेरे गुरु स्वामीनाथन आए। उन्होंने मुझे मजदूर से कलाकार बना दिया। आज उन सब बातों को याद करके मेरी आंखों में पानी है। मैं स्वामी जी को बहुत ही याद कर रही हूं।’

कपिल तिवारी को अपनी भारत भवन में लगी अपनी पेंटिंग दिखाती हुई।
कपिल तिवारी ने कहा कि भारत भवन की इस कला यात्रा में महान चित्रकार, गायक, नर्तक, साहित्यकार, नाटककार और कलाकार साक्षी रहे। मैं अपने आप को इस लायक नहीं समझता कि मुझे आज अतिथि के रुप में बुलाया गया। मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे भूरी बाई जैसी अद्भुत कलाकार के साथ न केवल मंच साझा करने का सौभाग्य मिला। बल्कि पद्मश्री भी उन्हीं के साथ मिलेगा। ऐसे छुपी इुई प्रतिभा का सम्मान निश्चित हीं गौरव के पल हैं।

भूरी बाई को सम्मानित करते हुए प्रमुख सचिव जनसम्पर्क, संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला।
पद्मश्री पुरस्कृत भूरी बाई को संस्कृति विभाग द्वारा भारत भवन के समारोह में मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसके साथ ही आपको मप्र की संस्कृति विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। प्रमुख सचिव जनसम्पर्क, संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने उनके साथ सेल्फी लेने में गर्व महसूस किया।

भारत भवन के स्थापना दिवस का शुभारंभ करती भूरी बाई।
प्रमुख सचिव जनसम्पर्क, संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि भूरी बाई एमपी में कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करने वाली रियल सिलेब्रिटी हैं। संपूर्ण देश को भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री पुरस्कृत किए जाने की उपलब्धि पर गर्व है।