घर से दो बाइक चोरी: देवरी में घर के अंदर टंगी चाबी खींचकर गेट का ताला खोलकर दो बाइक चोरी, सिंधी कैंप में चोरी का प्रयास करते पकड़ा गया आरोपी

घर से दो बाइक चोरी: देवरी में घर के अंदर टंगी चाबी खींचकर गेट का ताला खोलकर दो बाइक चोरी, सिंधी कैंप में चोरी का प्रयास करते पकड़ा गया आरोपी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • In Deori, Two Bikes Stolen By Pulling The Lock Key Inside The House, Accused Caught Trying To Steal In Sindhi Camp

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देवरी पुलिस चोरी के मामले में जांच कर रही है।

  • बीती रात दो चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे आरोपी, एक में हुए सफल
  • बाइक चोरों की तलाश में जुटी देवरी पुलिस, मोतीनगर पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा

देवरी में घर के बाहर बरामदे में खूंटी पर टंगी चाबियों को खींचकर गेट का ताला खोलकर बदमाश दो बाइक चुरा ले गए। घटना बीती रात की बताई जा रही है। टिंकू गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं मोतीनगर थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप इलाके में भी बदमाशों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन घर में मौजूद लोगों ने उन्हें देख लिया और एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। देवरी टीआई प्रशांत सेन ने बताया कि थाना क्षेत्र की कोशकिया कॉलोनी में रहने वाले टिंकू गुप्ता बीती रात दोनों बाइक घर के आगे बने बरामदे में रखकर सोए थे। उन्होंने बरामदे के गेट में ताला डाला और चाबी पास में ही बनी खूंटी पर टांग दी। रात करीब 12 से 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाश खूंटी से चाबी खींचकर गेट का ताला खोलकर दोनों बाइक चुरा ले गए। टिंकू गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मोतीनगर पुलिस ने बताया कि सिंधी कैंप में रहने वाले अमित लक्षवानी के घर में बीती रात करीब साढ़े 10 बजे चोरी के मकसद से अज्ञात बदमाश घुस गए। तब घर के लोग जाग रहे थे। उनकी बदमाशों पर नजर पड़ गई और उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो एक आरोपी दिनेश लड़िया हत्थे चढ़ गया। उसे चोरी के प्रयास में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दिनेश लड़िया व उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



Source link