Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वैलेंटाइन डे पर हुक्का लाउंज का विरोध कर दुकान में तोड़्फोड़ और गुंडागर्दी करने के मामले में जेल भेजे गए पूर्व विधायक समेत 7 समर्थकों को सोमवार को जमानत मिल गई। पुलिस ने रविवार को दुकान संचालक की शिकायत पर पूर्व विधायक समेत 7 अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ और मारपीट मामले में केस दर्ज किया था। विधायक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।
सुरेंद्रनाथ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हुक्का लाउंज बंद करने के लिए शहर के अलग-अलग इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने तर्क दिया था कि हुक्का लाउंज से युवा पीढ़ी बिगड़ रही है। इससे बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं। पूर्व विधायक ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को 7 दिन में हुक्का लाउंज बंद करने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं होने पर वह साथियों के साथ हुक्का लाउंज में जाकर बैठेंगे।
यह है मामला
श्यामाला हिल्स इलाके में कमलापार्क के जंकयार्ड कैफे में पूर्व विधायक समर्थकों ने लाठी, डंडे लेकर रविवार दोपहर करीब साढ़े बजे तोड़फोड़ की थी। वह लोग लव जेहाद बंद करो, हुक्का लाउंज बंद करो के नारे लगा रहे थे। कैफे संचालक विशाल की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने तोड़फोड़ को सही बताते हुए खुद भी गिरफ्तारी दी। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।