शहडोल में लोन दिलाने के नाम पर 1.45 करोड़ का फर्जीवाड़ा

शहडोल में लोन दिलाने के नाम पर 1.45 करोड़ का फर्जीवाड़ा





माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के माध्यम से महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर जिले में 1 करोड़ 45 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। मामले में पुलिस ने सात कंपनियों के दो ब्रांच मैनेजर सहित 13 फील्ड आफीसरों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि कंपनियों के एजेंट व कर्मचारी गांव-गांव जाकर महिलाओं से शासकीय योजनाओं से राशि मिलने का झांसा देकर लोन लेने के लिए तैयार कर लेते थे।

उनसे आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज लेकर 20 से 30 हजार का लोन निकालते और 2-3 हजार रुपये देकर कहते कि लोन पटाना नहीं पड़ेगा लेकिन जब कंपनियों के लोग वसूली करने आने लगे तो करीब 200 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले में संचालित फाइनेंस कंपनियों के दफ्तरों पर एक साथ कार्रवाई कर एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुमित तिवारी, फहद अहमद जुनजानी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, हितेश नामदेव, जयप्रकाश जायसवाल, विकास द्विवेदी, आरबीएल फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर रामस्वरूप माण्डले फील्ड आफीसर राहुल विश्वकर्मा, सोनाटा कंपनी के फील्ड आफीसर सुजीत यादव, ब्रांच मैनेजर अरविंद राठौर, पहल कंपनी के फील्ड आफीसर राजू रजक व अनिल तिवारी, ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया।
इनके विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

घूस लेते सीबीआई के हत्थे चढ़ा बैंक का बीसी एजेंट n नरसिंहपुर बैंक गोटेगांव में जबलपुर से पहुंची सीबीआई की टीम ने शुक्रवार की दोपहर तीन बजे एक बीसी एजेंट को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बैंक मैनेजर मोहन राजोरिया ने बताया कि बीसी एजेंट मोहन सिंह लोधी ने लाठगांव के मानव ट्रेडर्स से बैंक के एक काम को जल्द कराने के लिए 20 हजार रूपये की मांग की थी। इस बात की शिकायत मानव ट्रेडर्स द्वारा सीबीआई से की गयी, तो सीबीआई टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए बीसी एजेंट को रकम लेते हुए गिरफ्तार किया। बाद में सीबीआई की टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today



Source link