- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- AAP Workers Reach Collectorate By Placing Two Wheelers On Bullock Cart, Demand To Reduce Tax On Petrol And Diesel
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैलगाड़ी पर दो पहिया वाहन रखकर कलेक्टोरेट की ओर जाते आप कार्यकर्ता।
- AAP कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर दो पहिया वाहन रखकर कटरा बाजार में एकत्रित हुए और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी भी की।
AAP के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर धरणेन्द्र जैन ने कहा कि आज देश अघोषित आपात की स्थिति से गुजर रहा है। सरकार व्यापारी की भूमिका में है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल, गैस के आसमान छूते भाव से आम आदमी का बजट बिगड़ा है। आम जनता परेशान है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार तमाशा देख रही हैं।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें मांग की गई कि लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों सहित अन्य सभी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों को नियंत्रित कर कम किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ नेता अतुल मिश्रा, शहरी जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष केके प्रजापति, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष डीके सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।