CRIME BULLETIN: MP में शराबी निगमकर्मी ने झाड़ा महिला पुलिस अफसर पर रौब; UP का बर्खास्त सिपाही बोला- 3 दिन में करूंगा 3 मर्डर

CRIME BULLETIN: MP में शराबी निगमकर्मी ने झाड़ा महिला पुलिस अफसर पर रौब; UP का बर्खास्त सिपाही बोला- 3 दिन में करूंगा 3 मर्डर



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

6 मिनट पहले

अपराधी गिरधारी उर्फ डॉक्टर मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ (उत्तरप्रदेश) में रविवार रात अपराधी गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह हत्याकांड केस में उसे 39 दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस असलहे की बरामदगी के लिए उसे गोमतीनगर में सहारा हॉस्पिटल के पीछे ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, यहां उसने सब इंस्पेक्टर पर हमला कर पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर फायर किए। जवाबी कर्रवाई में वह मारा गया।

बर्खास्त सिपाही का UP पुलिस को चैलेंज
बस्ती (उत्तरप्रदेश) जिले के बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय ने UP पुलिस को चैलेंज करते हुए तीन दिन में तीन मर्डर करने की धमकी दी है। उसने यह धमकी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी है। बर्खास्त सिपाही पर गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर धमकी और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी को खोज रही है।

महिला से शादी करने की जिद में मारा ब्लेड
सागर (मध्यप्रदेश) में 20 साल के अरविंद अहिरवार ने ब्लेड से गला काटकर जान देने की कोशिश की। दरअसल, वह अपनी उम्र से 15 साल बड़ी 35 साल की महिला से प्यार करता है। उससे शादी करना चाहता है। महिला के 7 और 5 साल के दो बच्चे हैं। लहूलुहान हालत में अरविंद को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वह वहां से भाग गया और दोबारा गले पर ब्लेड से वार कर लिया। मामला मोतीनगर थानाक्षेत्र के संत रविदास वार्ड का है।

शराबी निगमकर्मी ने पुलिस अफसर पर झाड़ा रौब
इंदौर (मध्यप्रदेश) में शराबी निगमकर्मी ने महिला पुलिस अधिकारी पर रौब झाड़ा। थाना प्रभारी अमृता सोलंकी चेकिंग पर थी। उन्होंने बाइक पर आ रहे निगमकर्मी धीरज पाटिल को रोका तो वह रौब झाड़ने लगा। उसने खुद को नगर निगम जोन 18 का कर्मचारी बताया। नशे में धुत निगमकर्मी बोला – आप चालान बना लो या फिर मुझे थाने ले चलो, कोई फर्क नहीं पड़ता। पुलिस ने उसका ड्रिंक एंड ड्राइव में चालान किया।



Source link