दीक्षा महोत्सव: समाजजनों से चर्चा कर दीक्षा को भव्य रूप देने की कार्ययोजना बनाई

दीक्षा महोत्सव: समाजजनों से चर्चा कर दीक्षा को भव्य रूप देने की कार्ययोजना बनाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • After Discussing With The Community Members, An Action Plan Was Made To Give Initiation A Grand Look

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • दीक्षा महोत्सव को लेकर श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल की हुई बैठक

श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के दिन प्रवर्तक जिनेन्द्र मुनिजी के मुखारविंद से युवा मुमुक्षु सुहास नरेंद्र गांधी शहर में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं। दीक्षा महोत्सव को लेकर श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल नौलईपुरा स्थानक पर रविवार को श्री धर्मदास जैन श्री संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण, विशेष आमंत्रित सदस्यगण के अलावा संघ के वरिष्ठजनों की बैठक हुई।

बैठक में दीक्षा को भव्य रूप कैसे प्रदान किया जाए इसको लेकर चर्चा की गई। श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष अरविंद मेहता, महामंत्री सुशील गादिया, सचिव दिलीप चाणोदिया, कोषाध्यक्ष माणकलाल कटकानी, संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक चत्तर, अजीत मेहता, ललित गांधी, श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के प्रचार सचिव ललित कोठारी, पवन कुमार कांसवा सहित अन्य ने अपने विचार रखे। वही दीक्षा के सफल संचालन हेतु सर्वानुमति से श्री संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य अजीत मेहता को दीक्षा महोत्सव समिति का संयोजक मनोनीत किया। वहीं भोजन समिति, आवास समिति, वैयावच्च समिति, पण्डाल समिति, प्रचार प्रसार समिति आदि का भी गठन किया।

प्रवर्तकश्रीजी के वर्षावास की विनती
प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी का आगामी 2021 का वर्षावास शहर में हो इस हेतु भी श्रीसंघ के श्रावक-श्राविकाओं व बालक बालिकाओं ने थांदला वर्षावास के दौरान थांदला पहुंचकर व दाहोद, लिमड़ी आदि कई स्थानों पर पहुंचकर प्रवर्तकश्रीजी से शहर में वर्षावास करने की पुरजोर विनती की है और विनती का क्रम निरंतर जारी है।



Source link